×

डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

ब्रिटेन में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए विदेश मंत्री डेविड लैमी को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नियुक्त किया है। 

By: Sandeep malviya

Sep 05, 202511:09 PM

view21

view0

डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

लंदन। ब्रिटेन में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए विदेश मंत्री डेविड लैमी को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नियुक्त किया है। यह कदम उस समय उठाया गया जब मौजूदा डिप्टी पीएम एंजेला रेनर ने टैक्स (कर) कम चुकाने के मामले में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया। एंजेला रेनर, जो हाउसिंग सेक्रेटरी (आवास मंत्री) का पद भी संभाल रही थीं, ने हाल ही में इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर नया घर खरीदा था। जांच में यह सामने आया कि उन्होंने इस खरीद पर पूरा टैक्स नहीं चुकाया। इसके बाद विपक्ष और मीडिया के दबाव में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

डेविड लैमी को बड़ी जिम्मेदारी

53 वर्षीय डेविड लैमी अब डिप्टी पीएम के साथ-साथ जस्टिस सेक्रेटरी (न्याय मंत्री) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। लैमी ब्रिटिश राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और लेबर पार्टी में उनका कद काफी ऊँचा माना जाता है।

कैबिनेट में अन्य अहम बदलाव

इस बड़े कैबिनेट विस्तार में अन्य अहम मंत्रालयों में भी बदलाव किए गए हैं। यवेट कूपर, जो पहले गृह मंत्री (होम सेक्रेटरी) थीं, अब विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी। यानी वह डेविड लैमी की जगह लेंगी औरविदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की नई प्रमुख होंगी। वहीं ब्रिटिश पाकिस्तानी मूल की शबाना महमूद को पदोन्नत कर गृह मंत्री बनाया गया है। वह पहले न्याय मंत्रालय में काम कर रही थीं।

सरकार को 'रीसेट' करने की कोशिश में ढट स्टार्मर

एंजेला रेनर के इस्तीफे से सरकार की साख पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में प्रधानमंत्री स्टार्मर ने तेजी से कदम उठाते हुए टीम में बदलाव किया, ताकि सरकार की छवि और कामकाज पर नकारात्मक असर न पड़े। विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल सरकार की प्राथमिकताओं और नीति दिशा में भी बदलाव का संकेत है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

X (ट्विटर) पर EU का रिकॉर्ड 140 मिलियन जुर्माना: DSA कानून का पहला बड़ा एक्शन | डिजिटल वॉर

X (ट्विटर) पर EU का रिकॉर्ड 140 मिलियन जुर्माना: DSA कानून का पहला बड़ा एक्शन | डिजिटल वॉर

6 दिसंबर 2025 को यूरोपीय यूनियन ने एलन मस्क की कंपनी X पर €120 मिलियन का ऐतिहासिक जुर्माना लगाया। जानें ब्लू चेकमार्क विवाद, DSA कानून और अमेरिकी सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया।

Loading...

Dec 06, 20256:09 PM

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर तनाव: चमन में भारी गोलीबारी, 4 नागरिक मारे गए

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर तनाव: चमन में भारी गोलीबारी, 4 नागरिक मारे गए

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चमन सीमा पर भारी गोलीबारी हुई, जिसमें 4 अफगान नागरिक मारे गए। जानें दोनों देशों के बीच ताजा तनाव और आरोप-प्रत्यारोप की पूरी खबर।

Loading...

Dec 06, 20255:06 PM

अमेरिका की नई सुरक्षा नीति में चीन सबसे बड़ी चुनौती; भारत को मिला सीमित उल्लेख, प्रमुख रक्षा साझेदार बताया

अमेरिका की नई सुरक्षा नीति में चीन सबसे बड़ी चुनौती; भारत को मिला सीमित उल्लेख, प्रमुख रक्षा साझेदार बताया

अमेरिका की नई नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजी में चीन को सबसे बड़ा खतरा घोषित किया गया है। भारत का सीमित उल्लेख—इसे प्रमुख रक्षा साझेदार और हिंद-प्रशांत में स्थिरता का स्तंभ बताया गया। रिपोर्ट में रणनीति का केंद्र चीन को रोकना है।

Loading...

Dec 05, 20255:05 PM

अमेरिका की टेंशन बढ़ी: पुतिन की भारत यात्रा के बीच US कांग्रेस की भारत–अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी बैठक

अमेरिका की टेंशन बढ़ी: पुतिन की भारत यात्रा के बीच US कांग्रेस की भारत–अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी बैठक

पुतिन की भारत यात्रा के बीच अमेरिका चिंतित दिखा। US कांग्रेस की सब-कमेटी 10 दिसंबर को भारत–अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर सार्वजनिक बैठक करेगी, जिसमें रक्षा, तकनीक और इंडो-पैसिफिक नीति की समीक्षा होगी।

Loading...

Dec 05, 20253:44 PM

अमेरिका में पाकिस्तान मूल का युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, स्कूल में सामूहिक गोलीबारी की साजिश का खुलासा

अमेरिका में पाकिस्तान मूल का युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, स्कूल में सामूहिक गोलीबारी की साजिश का खुलासा

अमेरिका में पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक लुकमान खान को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हमले की योजना वाली नोटबुक के साथ गिरफ्तार किया गया। वह स्कूल परिसर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रच रहा था। एफबीआई जांच जारी।

Loading...

Dec 04, 202511:30 AM