दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 425 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होने के बीच कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने तुरंत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण को लागू कर दिया है।

आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 425 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 425 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होने के बीच कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने तुरंत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण को लागू कर दिया है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सीएक्यूएम ने हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप तीन के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। सीपीसीबी के मुताबिक, सोमवार यानी 10 नवंबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 362 दर्ज किया गया था, जिसमें तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण आज दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 425 दर्ज किया गया है।
ग्रेप तीन के प्रतिबंध के तहत एनसीआर में अब ध्वस्तीकरण, गैर जरूरी निर्माण कार्य और पुराने डीजल वाहनों पर रोक लग जाएगी। उल्लेखनीय हैं कि एनसीआर में पहले से लागू ग्रेप के चरण प्रथम और द्वितीय के तहत की गई कार्रवाइयों के अतिरिक्त ग्रेप-3 में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जहां एक्यूआई-425 पर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत सख्त प्रदूषण-रोधी उपाय लागू किए हैं।
सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। दिवाली के बाद से, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार खराब या बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है, कभी-कभी गंभीर श्रेणी में भी पहुंच जाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले केस्वरूप नगर क्षेत्र में आज तड़के गैस्ट्रो लीवर अस्पताल के पास एक घर में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं और लपटें उठती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक 40 साल पुरानी 5 मंजिला पीजी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के दूसरे दिन भी मलबे को हटाने और राहत-बचाव का काम तेजी से जारी है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए 'इक्वल-एरिया' मानचित्र प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है। जानिए प्रस्ताव की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विवादित मस्जिद का ढांचा ढहाए जाने के बाद मलबे के नीचे 20 फीट गहरा और 100 साल पुराना प्राचीन कुआं मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और कृषि जैसे अहम मंत्रालयों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के केंद्र सरकार के फैसले के छह साल बाद, इसरो के कर्मचारी संघों ने इस नीतिगत बदलाव की दिशा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाले हजारों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 9 प्रमुख कर्मचारी संघों ने एक संयुक्त मांग पत्र सौंपकर अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो प्रमुख से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून के उग्र रूप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिहार में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर हैं और उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के आरा में आज तड़के 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। एक जनरल और एक एसी बोगी पटरी से उतर गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टाफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।