×

हिमाचल में तबाही...बारिश से अब तक 98 मौत, 178 घायल, एमपी में 18 इंच गिर चुका पानी

मौसम विभाग ने सोलन, शिमला व सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 17-18 जुलाई को भी प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

By: Arvind Mishra

Jul 15, 20259:55 AM

view2

view0

हिमाचल में तबाही...बारिश से अब तक 98 मौत, 178 घायल, एमपी में 18 इंच गिर चुका पानी

  • मप्र में जुलाई में ही डैम ओवरफ्लो, नदियां उफनीं...बाढ़ के हालात

  • मानसून की शुरुआत से अब तक हजारों मकान भी हुए क्षतिग्रस्त

  • बारिश के कारण कई पानी और बिजली की योजनाएं भी बाधित

भोपाल/शिमला। स्टार समाचार वेब

मौसम विभाग ने सोलन, शिमला व सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 17-18 जुलाई को भी प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। प्रदेश में 20 जून से लेकर अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 57 बारिश से संबंधित घटनाओं में और 41 सड़क दुर्घटनाओं में 178 घायल हुए हैं, जबकि 34 लापता हैं। राज्य में 31 अचानक बाढ़, 22 बादल फटने और 18 भूस्खलन हुए हैं। हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 662 मकानों, 188 दुकानों और 798 पशुशालाओं को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 745 पानी की योजनाएं बंद हैं, जिसमें कांगड़ा में 612, मंडी में 133 योजनाएं प्रभावित हैं। प्रदेश में 192 सड़कें बंद हैं और 65 ट्रांसफार्मर खराब हैं।  इधर, मध्यप्रदेश में कोटे की आधी यानी औसत 18 इंच बारिश हो चुकी है। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, मंडला, श्योपुर, सिवनी, उमरिया, छतरपुर समेत कई जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।  

मप्र लगातार हो रही बारिश

प्रदेश में 16 जून से मानसून एंटर हुआ था। तभी से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इस वजह से कोटे की आधी यानी औसत 18 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में तो 103 प्रतिशत तक पानी गिर चुका है। मंडला, टीकमगढ़ में भी बारिश का कोटा 75 प्रतिशत तक फुल हो गया है। 18 जुलाई तक तेज बारिश का दौर चलेगा।

चंबल के श्योपुर में बाढ़

मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, खरगोन में डेढ़ इंच पानी गिरा। टीकमगढ़-उमरिया में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। शिवपुरी जिले में अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इसी के चलते बांध के 6 गेट खोल दिए गए। करीब 1500 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। श्योपुर जिले के विजयपुर में क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से आगरा जाने वाला रास्ता बंद हो गया। वहीं, बड़ौदा में बाढ़ जैसे हालात रहे। यहां दुकानों-मकानों के अलावा अस्पताल में भी पानी भर गया।  

जबलपुर में गिर चुका 45 इंच पानी

मप्र के चारों बड़े शहरों में जबलपुर ऐसा है, जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। वर्ष 1930 में यहां करीब 45 इंच पानी बरसा था जबकि 30 जुलाई 1915 को 24 घंटे की सर्वाधिक 13.5 इंच बारिश हुई थी। 2013 और 2016 में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। जबलपुर में जुलाई की सामान्य बारिश 17 इंच है।  

उज्जैन में 36 इंच बारिश का रिकॉर्ड

उज्जैन में पूरे जुलाई महीने में 36 इंच बारिश का ओवरआॅल रिकॉर्ड है। इतनी बारिश साल 2015 में हुई थी। 2023 में 21 इंच से ज्यादा पानी गिर गया था। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 19 जुलाई 2015 को 12.55 इंच हुई थी। उज्जैन में जुलाई की औसत बारिश 13 इंच है। महीने में 12 दिन पानी बरसता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अलर्ट रहें, वर्षा के चलते सावधानी रखकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

7

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रालय स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा से उपजी परिस्थितियों एवं अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Loading...

Sep 06, 20255 hours ago

भोपाल: कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने परीक्षा के डर से लगाई छलांग

5

भोपाल के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 6वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। जानें क्या थी घटना की वजह और क्या है छात्रा की स्थिति। परीक्षा के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अहम खबर।

Loading...

Sep 06, 20258 hours ago

अनूपपुर के सकरिया गांव की अंधी हत्या का खुलासा: पत्नी, प्रेमी और मजदूर ने मिलकर रची साजिश, कुएं में मिली थी लाश

6

अनूपपुर जिले के सकरिया गांव में भैयालाल रजक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। मृतक की पत्नी मुन्नी बाई, उसके प्रेमी नारायणदास और मजदूर धीरज कोल ने मिलकर हत्या की थी। शव को बोरे और कंबल में लपेटकर कुएं में फेंका गया था।

Loading...

Sep 06, 20258 hours ago

सिंगरौली में हत्या का रहस्य गहराया: डीएनए रिपोर्ट के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, परिजनों ने थाना गेट पर नर कंकाल रखकर किया धरना

4

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र शाह की हत्या का एक माह बाद भी खुलासा नहीं हुआ। डीएनए रिपोर्ट में पहचान की पुष्टि के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आक्रोशित परिजनों ने थाना गेट पर नर कंकाल रखकर विरोध किया।

Loading...

Sep 06, 20258 hours ago

आवारा कुत्तों का आतंक... सिवनी में मासूम की ले ली जान

देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। दरअसल, सिवनी जिले के समनापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।

Loading...

Sep 06, 20259 hours ago