मध्यप्रदेश के देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 में स्थित जीजी आटोमैटिव गियर लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत फैक्ट्री में लगी ग्राइंडर मशीन से हुई, जो आसपास बड़ी मात्रा में रखे आयल के कारण तेजी से फैल गई।
By: Arvind Mishra
Feb 04, 202612:41 PM
देवास। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 में स्थित जीजी आटोमैटिव गियर लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत फैक्ट्री में लगी ग्राइंडर मशीन से हुई, जो आसपास बड़ी मात्रा में रखे आयल के कारण तेजी से फैल गई। आग लगने का समय करीब रात 3 बजकर 20 मिनट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर निगम सहित आसपास की औद्योगिक इकाइयों की 10 से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
नुकसान का कर रहे आंकलन
देवास से सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया। इस आगजनी में फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, जहां पूरा एक शेड जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।