मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी 2026 से पंजीशन शुरू हो जाएंगे। राज्य आपूर्ति निगम के मापदंड़ों के मुताबिक, पंजीयन के दौरान जरूरी आधार कार्ड और खतरा में किसान का नाम या स्पेलिंग समान होना चाहिए। तभी केंद्रों पर पंजीयन किया जा सकेगा।

गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी 2026 से पंजीशन शुरू हो जाएंगे।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी 2026 से पंजीशन शुरू हो जाएंगे। राज्य आपूर्ति निगम के मापदंड़ों के मुताबिक, पंजीयन के दौरान जरूरी आधार कार्ड और खतरा में किसान का नाम या स्पेलिंग समान होना चाहिए। तभी केंद्रों पर पंजीयन किया जा सकेगा। जिनके दस्तावेजों में अलग-अलग नाम या स्पेलिंग गलत है तो उन किसानों को तारीख से पहले तहसील कार्यालय से सत्यापन के बाद अगली प्रक्रिया पूरी होगी। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आदेश के अनुसार, इस बार पंजीयन के दौरान ही मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम किसानों के आधार लिंक खाते में 1-1 रुपए भेजकर वेरिफाई करेगा, ताकि बाद में भुगतान के फेल होने जैसी समस्या न बने। साथ ही आधार कार्ड और खसरे में नाम की समान स्पेलिंग को अनिवार्य किया है।
एमपी आनलाइन में लगेगा शुल्क
किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन को दो कैटेगरी में बांटा गया है। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय और सहकारी समितियों में पंजीयन का कोई शुल्क नहीं लगेगा। एमपी आनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे में रजिस्ट्रेशन पर अधिकतम 50 रुपए शुल्क लगेगा।
पिछले साल से 160 रुपए ज्यादा एमएसपी
गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन होगा। पंजीयन के लिए 3186 केंद्रों की स्थापना की गई हैं। इस बार गेहूं का एमएसपी 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले साल की तुलना में 160 रुपए अधिक हैं।
इन खातों में नहीं होगा भुगतान
फसल भुगतान सीधे किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। संयुक्त, अनएक्टिव खाते, फिनो, एयरटेल, पीटीएम जैसे पेमेंट बैंक खाते मान्य नहीं किए जाएंगे। यदि आधार से मोबाइल नंबर या बैंक खाता लिंक नहीं है, तो किसान तारीख से पहले अपडेट करा लें। किसान आधार केंद्र, पोस्ट आॅफिस या बैंक में आधार से मोबाइल या बैंक खाता लिंक करा सकते हैं। संबंधित आधार सेंटर या तहसील कार्यालय से सुधार करवाएं या सत्यापन कराएं। यदि आपका पुराना मोबाइल नंबर खो गया है, तो आधार केंद्र जाकर नया नंबर लिंक कराएं।
पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
-किसान मूल आधार कार्ड साथ ले जाएं। आधार से लिंग मोंबाइल नंबर अनिवार्य है। इसी नंबर पर वेरिफिकेशन ओटीपी पर आएगा। वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र भी साथ रखें। खसरा-खतौनी जैसे जमीन के रिकॉर्ड ले जाएं। सिकमी, बटाईदार अनुबंध पत्र साथ ले जाएं। वन पट्टाधारी किसानों को पट्टे का प्रमाण पत्र। बैंक पासबुक में नाम, आईएफएससी कोर्ड साफ दिखे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।