मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।

मध्यप्रदेश के शिक्षकों का आंदोलन अब और अधिक उग्र होने जा रहा है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने और ई-अटेंडेंस जैसी व्यवस्थाओं के विरोध में भोपाल के नीलम पार्क में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज पांचवां दिन है। आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए अध्यापकों ने इसे अब जिला स्तर पर ले जाने का बड़ा ऐलान किया है।
महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक सामूहिक उपवास और सत्याग्रह करेंगे। गांधी जयंती पर शिक्षक राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष बैठकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं, भोपाल के नीलम पार्क में होने वाले केंद्रीय आयोजन में भोपाल और इंदौर संभाग के हजारों शिक्षक शामिल होंगे।
सरकार को चेतावनी देते हुए शिक्षक नेताओं ने कड़े तेवर दिखाए हैं। मंच से संबोधित करते हुए एक शिक्षक नेता ने कहा कि यदि सरकार उनकी न्यायसंगत मांगों की अनदेखी करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "आजादी की लड़ाई में पहला योगदान मंगल पांडे का था। कर्मचारी का इतिहास भी मंगल पांडे बनने का रहा है। यदि कोई कर्मचारी मंगल पांडे बना, तो फिर सरकार से आजादी तय है।"
आंदोलन के पांचवें दिन रीवा और शहडोल संभाग से लगभग 3,000 शिक्षक नीलम पार्क पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिक्षक प्रतिनिधियों ने मांग की है कि जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु की सरकारों ने शिक्षकों के हित में विधानसभा से प्रस्ताव पारित किए हैं, उसी तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार को भी तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए। मोर्चा ने सरकार से अपील की है कि शिक्षक प्रतिनिधियों को चर्चा (टेबल टॉक) के लिए बुलाकर समस्याओं का समाधान निकाला जाए।
वरिष्ठता व प्रथम नियुक्ति दिनांक से लाभ:
अध्यापकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर वरिष्ठता सूची तैयार की जाए और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) सहित सभी सेवा लाभ दिए जाएं।
टीईटी की अनिवार्यता समाप्त हो:
पूर्व से कार्यरत अध्यापक संवर्ग के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
ई-अटेंडेंस व्यवस्था रद्द हो:
शिक्षकों के लिए लागू की गई डिजिटल या ई-अटेंडेंस व्यवस्था को व्यावहारिक कमियों के चलते तत्काल निरस्त किया जाए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह