ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े इंटरनेशनल रैकेट का खुलासा किया है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक किराए के फ्लैट में 'LOTUS-247' वेबसाइट के माध्यम से यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह के तार मुंबई और लंदन से जुड़े पाए गए हैं।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में बैंक ऑफ इंडिया एटीएम के पास स्थित अर्जुन पाल के फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अतुल सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
जांच के दौरान फ्लैट से भारी मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो युवकों—बिहार निवासी इंदल मुखिया (22) और ग्वालियर के हजीरा निवासी अजय (24)—को हिरासत में लिया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी प्रतिबंधित ऑनलाइन मनी गेम्स के जरिए लोगों को फंसाकर सट्टेबाजी और जुए जैसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार किए गए युवकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे मुख्य सरगना के इशारे पर काम कर रहे थे, जिसे वे 'हेंड्रिक्स' के नाम से जानते थे। आरोपियों को इस अवैध काम को अंजाम देने के लिए 25 हजार रुपए प्रति माह की सैलरी पर रखा गया था।
मास्टरमाइंड 'हेंड्रिक्स' द्वारा ही इन्हें ठगी के लिए लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और लेनदेन के लिए म्यूल (दूसरे लोगों के किराए के) बैंक खाते उपलब्ध कराए जाते थे। यह हाईटेक ठगी का अड्डा पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से ट्रांसपोर्ट नगर के इस फ्लैट में चुपचाप चलाया जा रहा था।
इस मामले का सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाला पहलू इसका इंटरनेशनल कनेक्शन है। पुलिस ने जब मास्टरमाइंड 'हेंड्रिक्स' के उस मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की, जिससे वह अपने स्थानीय गुर्गों को निर्देश देता था, तो उसकी लोकेशन यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लंदन शहर की निकली।
हालांकि, आरोपियों को यह बताया गया था कि उनका बॉस मुंबई, महाराष्ट्र से इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सरगना अपनी असली पहचान छिपाने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था।
बहोड़ापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, जुआ अधिनियम और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जप्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (लैपटॉप और मोबाइल) की साइबर सेल की मदद से गहन तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि वित्तीय लेनदेन के इस पूरे नेटवर्क और इसके अन्य लाभार्थियों का पता लगाया जा सके।
इस अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट की गहराई तक पहुंचने के लिए अब ग्वालियर पुलिस की एक विशेष टीम जल्द ही मुंबई रवाना होगी, और गिरोह के अन्य संदिग्ध गुर्गों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह