मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए अपनी रणनीति को और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए जहां नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन की शिकायतें सबसे ज्यादा मिलती हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दलदल से बचाना है। यह अभियान केवल छिटपुट छापों तक सीमित न रहकर निरंतर जारी रहेगा।
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में मादक पदार्थों और नशीली दवाओं से जुड़े कुल 2,706 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3,690 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 46,313 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इन आंकड़ों के बाद अब सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ जब्ती और गिरफ्तारी से आगे बढ़कर उन संभावित ठिकानों और हॉट स्पॉट को हमेशा के लिए समाप्त करने पर है।
विद्यार्थियों और युवाओं को बचाने के लिए सरकार ने स्कूल और कॉलेजों के आसपास के इलाकों पर विशेष फोकस किया है। शैक्षणिक संस्थानों की 500 मीटर की परिधि को पूरी तरह 'ड्रग्स फ्री' बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, प्रतिबंधित कफ सीरप की अवैध बिक्री पर रोक लगाने और जिलों में नशामुक्ति केंद्रों को सक्रिय करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और आबकारी विभाग मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे, तथा आम जनता की मदद के लिए 'नशामुक्त मित्रों' का सहयोग भी लिया जाएगा।
नशा विरोधी अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए अब जिला स्तर पर हर महीने नियमित समीक्षा बैठकें होंगी। इन बैठकों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामलों, जब्ती और संवेदनशील क्षेत्रों के हालातों का जायजा लेंगे। नागरिकों की सहूलियत और शिकायतों के लिए 14446 नशामुक्ति हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे के शिकार लोगों के उचित उपचार और पुनर्वास पर भी पूरा जोर दिया जाएगा।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह