केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर का उनका पूरा दिन सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। वे दिनभर विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और सम्मेलनों में हिस्सा लेने के बाद रात करीब 8 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, गृह और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर रहेगा।
अमित शाह भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में पूरे मध्यप्रदेश से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य हिस्सा लेंगे। इस दौरान पशुपालकों को बोनस राशि का वितरण, गौशालाओं के लिए आर्थिक सहायता और 'गोपालक दीदियों' का विशेष सम्मान किया जाएगा। साथ ही, डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे।
दौरे के दौरान गृह मंत्री भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार अत्याधुनिक फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। 16.80 करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्लांट में भारत सरकार का 6 करोड़ रुपए का अनुदान और भोपाल सहकारी दुग्ध संघ का 10.80 करोड़ रुपए का अंशदान शामिल है। इस नए प्लांट की कुल दूध प्रसंस्करण क्षमता 40 हजार लीटर प्रतिदिन है, जिसके जरिए 'सांची' ब्रांड के तहत मूल्यवर्धित उत्पादों (Value Added Products) का दायरा बढ़ाया जाएगा।
इस नए डेयरी प्लांट में हर रोज 10 हजार लीटर दूध और 10 हजार लीटर दही तैयार करने की क्षमता होगी। इसके अलावा प्लांट में प्रतिदिन 30 हजार लीटर छाछ, 1 हजार लीटर लस्सी, 800 किलोग्राम श्रीखंड और 1 हजार किलोग्राम मावा का उत्पादन किया जा सकेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सांची के कारोबार को केवल सादे तरल दूध की बिक्री तक सीमित रखने के बजाय मुनाफे वाले मूल्यवर्धित उत्पादों के उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के डेयरी सेक्टर से जुड़ी अन्य बड़ी परियोजनाओं की भी रूपरेखा सामने आएगी। इसमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित विशाल डेयरी प्लांट के साथ-साथ दुग्ध प्रसंस्करण और उच्च स्तरीय गुणवत्ता जांच से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के अंतर्गत आने वाले पशुपालकों को बोनस राशि वितरित की जाएगी और गौशालाओं को सहायता प्रदान की जाएगी।
भेल दशहरा मैदान में पुलिस मुख्यालय की ओर से नए आपराधिक कानूनों पर एक विशेष राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका शाह उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में देश में लागू नए कानूनों और पुलिस कार्यप्रणाली में आए बदलावों को आम जनता के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। इसके उपरांत, वे भोपाल बायपास स्थित भौंरी में IISER के अत्रि परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह