राज्यसभा में बुधवार को भी आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रही। आज भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चर्चा की शुरुआत की है। विदेश मंत्री ने पहलगाम हमले के बाद सरकार की ओर से उठाए गए कदम गिनाए। उन्होंने सिंधु जल संधि स्थगित करने के फैसले को सबसे अहम करार दिया।

राज्यसभा में बुधवार को भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रही। आज भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चर्चा की शुरुआत की है। विदेश मंत्री ने पहलगाम हमले के बाद सरकार की ओर से उठाए गए कदम गिनाए। उन्होंने सिंधु जल संधि स्थगित करने के फैसले को सबसे अहम करार दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि आप जब ओलंपिक्स गए, किससे मिले, क्या बात की. मैं चीन गया था तो आतंकवाद पर बात की। मैंने किसी गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए। ये केवल चाइना गुरु करते हैं। कुछ लोग जो हैं, उनका चीन ज्ञान ओलंपिक्स जाने से हुआ। वहां गए, किससे मिले, क्या एमओयू किया, उसकी तो बात ही नहीं हुई। ओलंपिक्स की क्लासरूम में कुछ बातें छूट जाती हैं, प्राइवेट क्लासेज भी लेनी पड़ती हैं। ये चीनी एंबेस्डर को घर बुलाकर ट्यूशन लेते हैं। चीन गुरु कहते हैं कि चीन-पाकिस्तान साथ आ गए। हां, सही बात है। ये तब हुआ जब हमने पीओके छोड़ दिया। उन्होंने चीन पाकिस्तान संबंधों का इतिहास भी राज्यसभा में गिनाया। उन्होंने कहा कि ये रातों रात नहीं हुआ। ये कहना कि ये बस मुझे पता था, और किसी को जानकारी नहीं थी। इसका मतलब है कि आप हिस्ट्री की क्लास में सो रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को किसी के साथ की जरूरत नहीं है। वह खुद ही सक्षम है। उन्होंने नूर खान एयरबेस से लेकर तमाम आतंकी और सैन्य ठिकानों पर हमलों में हुई तबाही का उल्लेख किया और कहा कि किसी का साथ की बात कहना सेना का अपमान होगा। विदेश मंत्री ने न्यू नॉर्मल और कांग्रेस नॉर्मल भी राज्यसभा में बताया। उन्होंने न्यू नॉर्मल के पांच पॉइंट बताए। उन्होंने चीन पाकिस्तान गठजोड़ को लेकरे कहा कि उन्होंने चाइना और इंडिया की एक संधि बना ली थी, चाइंडिया। हो सकता है कि चीन पर मेरे यहां से कुछ कमी हो। जिस देश के साथ हमारा युद्ध हो चुका है, उसे आप स्ट्रैटेजिक पार्टनर का दर्जा कैसे दे सकते हैं। चीनी कंपनियोंं को निमंत्रण दिया 3जी, 4जी के लिए। 2006 में जब हू जिंताओ भारत आए थे, तब रीजनल ट्रेड बढ़ाने के लिए समझौता हुआ और टास्क फोर्स की घोषणा हुई। टेलिकॉम जैसे सेंसिटिव काम के लिए आपने चीनी कंपनियों को निमंत्रण दिया और आप राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करते हैं। सबसे बड़ा नुकसान हमारे लिए।
जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हम नहीं हैं। पाकिस्तान है, लेकिन यूएनएससी प्रमुख का बयान हमारे पक्ष में आया। रूस समेत कुछ देशों के बयान सदन में बताकर यह कह रहे थे कि इससे साफ होता है कि हमारी डिप्लोमेसी कितनी सफल रही है। इस पर विपक्ष की ओर से कुछ कहा गया, इसके जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि जो लोग मुंबई पर चुप रहे, वो आज हमें ज्ञान दे रहे हैं कि क्या करें। विपक्ष के कई सदस्य सदन में खड़े हो गए और पॉइंट आफ आर्डर रेज किया। आसन से हरिवंश ने कहा कि सभी लोग खड़े हो गए हैं, किसको किसको अनुमति दूं। उन्होंने सुष्मिता देव को पॉइंट आफ आर्डर रेज करने के लिए कहा। सुष्पमिता देव का पॉइंट आफ आर्डर आसन ने रिजेक्ट कर दिया और कहा कि ये इरेलिवेंट है। हरिवंश ने विदेश मंत्री से सॉरी फॉर डिस्टर्ब यू, प्लीज कॉन्टिन्यू कहा। इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि सर हम डिस्टर्ब नहीं होते, डिस्टर्ब वो लोग होते हैं।
जयशंकर ने कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने कहीं से भारत को आॅपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कोई बात नहीं हुई। हमारी अमेरिका, सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ बातचीत हुई। सभी कॉल्स रिकॉर्ड पर हैं। मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर भी है। हर किसी से हमने यही कहा कि यदि पाकिस्तान संघर्ष रोकना चाहता है, तो वह हमारे डीजीएमओ चैनल के जरिये हमसे निवेदन करे। जयराम रमेश ने बोलना शुरू कर दिया। आसन से हरिवंश ने उनको टोका और कहा कि यह सही परंपरा नहीं है। इस पर जयशंकर ने कहा कि उनको कहना चाहता हूं, वो कान खोलकर सुन लें... 12 अप्रैल से 22 जून तक एक भी फोन कॉल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच नहीं हुई।
विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे टारगेट तय थे। हमने कार्रवाई की और यह भी साफ कर दिया कि भारत किसी की भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा। अगर बात होगी, तो वह डीजीएमओ चैनल के जरिये ही होगी। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ से बात की और हमले रोकने की गुहार लगाई। उन्होंने इंदिरा गांधी की सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया और कहा कि उन्होंने आर्मी को एडवेंचर बना दिया। इस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा कर दिया। शक्ति सिंह गोहिल और संजय सिंह का नाम लेकर आसन से उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आप अपनी बात कहेंगे और दूसरे की नहीं सुनेंगे, ये संसदीय मर्यादा नहीं है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में पहलगाम हमले के बाद सरकार की ओर से उठाए गए कदम गिनाए और कहा कि हमने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए। सिंधु जल समझौते को स्थगित किया। खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। भारत ने आतंकवाद झेला। ये शांति नहीं, तुष्टिकरण की कीमत थी। इस संधि को मोदी सरकार ने रोका। दुनिया ने देखा कि भारत ने किस तरह से जवाब दिया। हमारे निशाने पर आतंकी और आतंकियों के ठिकाने थे। हमने दुनिया के सामने पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया।
जयशंकर ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत की है। विदेश मंत्री ने सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले को पहलगाम हमले के बाद उठाया गया सबसे महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि पाकिस्तान के साथ न जब दोस्ती थी, ना ही गुडविल, तो ऐसे सिंधु जल समझौते की जरूरत क्या थी। कहा गया कि ये शांति की कीमत थी। यह तुष्टिकरण की कीमत थी। इनको पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के किसानों की चिंता नहीं थी। इनको पाकिस्तान के पंजाब के किसानों की चिंता थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।