×

दलीप ट्रॉफी : आयुष बडोनी का नाबाद दोहरा शतक, सेमीफाइनल में पहुंची नॉर्थ जोन 

नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 146.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 658 रन बनाए थे। आयुष बडोनी 223 गेंद में 3 छक्के और 13 चौके की मदद से 204 और कन्हैया वाधवन 45 गेंद पर 23 रन पर खेल रहे थे।

By: Prafull tiwari

Aug 31, 20258:03 PM

view1

view0

दलीप ट्रॉफी : आयुष बडोनी का नाबाद दोहरा शतक, सेमीफाइनल में पहुंची नॉर्थ जोन 

बेंगलुरु । आयुष बडोनी के नाबाद अर्धशतक के दम पर नॉर्थ जोन ने बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1 पर दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बढ़त बनाते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बडोनी का यह दूसरा दोहरा शतक है। 

नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 146.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 658 रन बनाए थे। आयुष बडोनी 223 गेंद में 3 छक्के और 13 चौके की मदद से 204 और कन्हैया वाधवन 45 गेंद पर 23 रन पर खेल रहे थे। नॉर्थ जोन की कुल बढ़त 833 रन की हो चुकी थी। इस समय अंपायर्स ने मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।

आयुष बडोनी के अलावा नॉर्थ जोन के लिए दूसरी पारी में कप्तान अंकित कुमार ने 321 गेंद पर 198 और यश ढुल ने 157 गेंद पर 133 रन की पारी खेली थी। निशांत सिंधु ने भी 68 रन बनाए थे। नॉर्थ जोन पहली पारी में 405 रन पर सिमटी थी। आयुष बडोनी ने 63 रन बनाए थे। वाधवन ने 76 रन की पारी खेली थी। निशांत सिंधु ने 47 और आकिब नबी ने 44 रन बनाए थे।

पहली पारी में ईस्ट जोन 230 रन पर सिमट गई थी। विराट सिंह ने सर्वाधिक 69 रन बनाए थे। नॉर्थ जोन के लिए आकिब नबी ने 5 विकेट लिए थे। ईस्ट जोन पर बढ़त बनाने की वजह से नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बडोनी भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ चेहरा हैं। वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। बडोनी आईपीएल में एलएसजी के लिए खेलते हैं और मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 2022 से एलएसजी का हिस्सा बडोनी ने 56 मैचों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 963 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.56 रहा है। वह 4 विकेट भी ले चुके हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पोखरा में 6-10 अक्टूबर के बीच इंडो-नेपाल यूथ गेम्स चैंपियनशिप, युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

6

0

पांच दिवसीय यह आयोजन दोनों देशों के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उत्साह और जोश से भरा रहेगा। इससे पहले, 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होगा।

Loading...

Sep 03, 202511 hours ago

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका : मेजबान टीम के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, हर हाल में जीत जरूरी

5

लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी आसान होती है। तेज गेंदबाज नई गेंद से मूवमेंट हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। यहां से स्पिनर्स के लिए शानदार मौका बनता है।

Loading...

Sep 03, 202511 hours ago

यूएस ओपन : पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में युकी भांबरी

भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष डबल्स टेनिस खिलाड़ी भांबरी ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वह वर्तमान में वर्ल्ड नंबर 32 हैं।

Loading...

Sep 03, 202511 hours ago

'हम अपनी ताकत फिर से पा लेंगे', बेंगलुरु भगदड़ पर रजत पाटीदार का भावुक संदेश

9

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कप्तान रजत पाटीदार के हवाले से लिखा, "जब भी मैं आरसीबी के लिए जोश के साथ मैदान पर उतरता हूं, वो जोश आपसे आता है। यह जोश आपके प्यार, आपके विश्वास और आपके अटूट समर्थन से आता है।

Loading...

Sep 03, 202511 hours ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मार्कस स्टोइनिस की वापसी

36 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी बार नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। उन्होंने पिछले एक साल से कोई सेंट्रल या स्टेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है।

Loading...

Sep 02, 20256:57 PM