तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं। हालांकि, किसी की जान नहीं गई, पर 22 लोग घायल हुए। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर था। झटके इस्तांबुल तक महसूस किए गए। लोग डर के कारण घरों से बाहर रात बिता रहे हैं।

भूकंप आया, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पहले से क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं। हालांकि, किसी की जान नहीं गई, पर 22 लोग घायल हुए। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर था। झटके इस्तांबुल तक महसूस किए गए। लोग डर के कारण घरों से बाहर रात बिता रहे हैं। तुर्किए में भ्रंश रेखाओं के कारण भूकंप का खतरा बना रहता है। आपदा एवं आपात प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, झटके इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा और इजमिर प्रांतों में भी महसूस किए गए। भूकंप रात 10:48 बजे स्थानीय समयानुसार 5.99 किलोमीटर की गहराई में आया। झटकों के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। वहीं, इन झटकों में सिंदिर्गी कस्बे में तीन क्षतिग्रस्त इमारतें और एक दो मंजिला दुकान ढह गईं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वहीं, तुर्किए के गृहमंत्री अली यरलिकाया ने बताया कि जो इमारतें ढह गई हैं वे पहले से ही खाली थीं। वहीं, दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सिंदिर्गी जिला प्रशासन ने बताया कि अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हमारी समीक्षा जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं, जिसके कारण कई लोग सड़क पर ही रात बिताई।
गौरतलब है कि तुर्किए दुनिया के उन देशों में शामिल है, जो सक्रिय भ्रंश रेखाओं पर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप से प्रभावित होते हैं। बीते अगस्त में उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर के सिंदिरगी में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए थे। इसके बाद से इस क्षेत्र में छोटे-छोटे झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं।
तुर्किये में 2023 में भी 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने काफी तबाही मचाई थी। भूकंप के चलते 53,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। भूकंप से 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वहीं, पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 लोग मारे गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।