×

मैरिज गार्डन में उतरा करंट, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित एक मैरिज गार्डन में बिजली का काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक इंदौर निवासी व दो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

By: Star News

Jun 13, 20253:10 PM

view8

view0

मैरिज गार्डन में उतरा करंट, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

नरसिंहपुर के गाडरवारा में बिजली कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसा

घायलों को भेजा अस्पताल्, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद

मृतक मजदूरों में से एक इंदौर का और दो स्थानीय बताए जा रहे 

भोपाल। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित एक मैरिज गार्डन में बिजली का काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक इंदौर निवासी व दो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही दो-दो लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। घटना की भनक लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी गई है। 

प्रशासन कराए जांच

वहीं, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मृतकों के परिवारों को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी है। घायलों को 20 हजार की सहायता दी गई है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रशासन से इस हादसे की उचित जांच कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि गाडरवारा में एक गार्डन में करंट लगने से 3 श्रमिकों की मौत और 3 श्रमिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मृत श्रमिकों के निकटतम वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में लकवाग्रस्त पति और मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी के शव घर के अंदर मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

Loading...

Dec 18, 20255:56 PM

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को सड़क दुर्घटनाएं रोकने, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। जानें पुलिस आधुनिकीकरण और सिंहस्थ 2028 की नई रणनीति।

Loading...

Dec 18, 20255:42 PM

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू हो रही है। एम्स से सुभाषनगर के बीच चलने वाली इस मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹20 है। उद्घाटन और रूट की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 18, 20254:33 PM

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

देश के अन्य राज्यों की तरह अब बिहार भी मध्यप्रदेश की योजनाओं को अपनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत मप्र के खेल मॉडल से करने की तैयारी में बिहार जुट गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मप्र के खेल मॉडल को बिहार अपनाएगा।

Loading...

Dec 18, 20253:22 PM

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित मप्र अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Loading...

Dec 18, 20252:48 PM