×

भारतीय वायुसेना के अपाचे की पंजाब में इमरजेंसी लैंडिंग

भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर ने नांगलपुर इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इस घटना से क्षेत्र में कौतूहल है और वायु सेना जांच कर रही है। वहीं इलाके में हेलीकॉप्टर देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।

By: Star News

Jun 13, 20251:32 PM

view1

view0

भारतीय वायुसेना के अपाचे की पंजाब में इमरजेंसी लैंडिंग

 मचा हड़कंप: पठानकोट एयरबेस से भरी थी उड़ान

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर ने नांगलपुर इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इस घटना से क्षेत्र में कौतूहल है और वायु सेना जांच कर रही है। वहीं इलाके में हेलीकॉप्टर देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। हालांकि अपाचे में सवार सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि अपाचे में कितने लोग सवार थे। दरअसल, भारतीय वायुसेना के एम-17 पाचे हेलीकॉप्टर की शुक्रवार को पठानकोट के नंगलपुर इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दावा किया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को एहतियातन लैंड कराया गया है। अपाचे हेलीकॉप्टर ने पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी। स्थानीय पुलिस ने कहा कि पठानकोट वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर को कथित तौर पर तकनीकी दिक्कतों के बाद खुले मैदान में एहतियातन उतरना पड़ा। हेलीकॉप्टर को उतरते देख ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। 

अफसरों ने साधी चुप्पी

भारतीय वायुसेना की ओर से आपातकालीन लैंडिंग के कारणों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने आपरेशनल और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सार्वजनिक सुरक्षा या बुनियादी ढांचे को कोई खतरा नहीं है।  

 अपाचे की खासियत 

अपाचे एच-64ए भारतीय वायुसेना के बेड़े में सबसे आधुनिक और घातक हेलीकॉप्टरों में से एक है, जो एडवांस टारगेटिंग, नेविगेशन और वेपन सिस्टम्स से लैस है। यह हेलीकॉप्टर अत्यधिक ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों सहित रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

विश्वसनीयता पर सवाल 

हालांकि बार-बार इमरजेंसी लैंडिंग से भारतीय वायुसेना के इन हेलीकॉप्टर की विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं, लेकिन रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि ऐसी लैंडिंग स्टैंडर्ड सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का हिस्सा हैं और अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसा किया जाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अहमदाबाद विमान दुर्घटना:  डीएनए मिलान का काम जारी, जांच के लिए हाई लेवल कमेटी

1

0

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक उच्च स्तरीय बैठक में हवाई सुरक्षा पर चर्चा की। वहीं, दुर्घटना के मृतकों की पहचान के लिए डीएनए मिलान का काम तेजी से चल रहा है।

Loading...

Jun 14, 2025just now

स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने रेखा सरकार लाएगी विशेष अध्यादेश

दरअसल, मुख्यमंत्री दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लैंडस्केपिंग के मूल सिद्धांत पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहीं थी।

Loading...

Jun 14, 2025just now

नीट यूजी... राजस्थान के महेश और मप्र के उत्कर्ष का दबदबा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को दोपहर नीट यूजी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दरअसल, नीट यूजी का रिजल्ट जब आया तो पूरे देश की नजरें जिन नामों पर ठहरीं, उनमें राजस्थान की बेटी प्रचिता भी शामिल थीं।

Loading...

Jun 14, 202516 minutes ago

शुभ उड़ान तारीख घोषित...रॉकेट में आक्सीजन लीक की समस्या दुरस्त

भारतीय वायुसेना के पायलट और इसरो के नए नवेले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अब अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। एक्सिओम-04 मिशन की लॉन्चिंग की नई तारीख की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

Loading...

Jun 14, 20251 hour ago

देश में कोरोना का कहर...पंजाब में मास्क पहनना होगा अनिवार्य 

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच पंजाब सरकार ने सतर्कता बरतते हुए नई एडवाइजरी जारी की है।

Loading...

Jun 14, 20252 hours ago