उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने गंगोह थानाक्षेत्र में एक लाख का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। ढेर बदमाश सुलतानपुर जिले का रहने वाला है। जिस पर लुट, हत्या, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती समेत 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे। आरोपी के कब्जे से एसटीएफ ने पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, कारतूस, 4 मोबाइल बरामद किए हैं।

तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सहारनपुर। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने गंगोह थानाक्षेत्र में एक लाख का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। ढेर बदमाश सुलतानपुर जिले का रहने वाला है। जिस पर लुट, हत्या, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती समेत 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे। आरोपी के कब्जे से एसटीएफ ने पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, कारतूस, 4 मोबाइल बरामद किए हैं। दरअसल, एसटीएफ ने आज यानी रविवार को सुबह गंगोह थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुल्तानपुर जिले के निवासी सिराज को एसटीएफ मेरठ की टीम ने सुबह करीब 6:00 बजे घेर लिया था, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया। एसटीएफ की मेरठ इकाई को सिराज के गंगोह क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को घेर लिया। जैसे ही एसटीएफ की टीम ने बदमाश सिराज को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया, उसने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरेराह की गई थी अधिवक्ता की हत्या
सुल्तानपुर के बहुचर्चित अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में मुख्य आरोपी और एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। सिराज अहमद, सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव का रहने वाला था। आठ अगस्त 2023 की शाम सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आजाद अहमद की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एक लाख का इनाम... एसटीएफ को थी तलाश
आजाद हत्याकांड में वांछित होने पर पुलिस ने सिराज पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया था। लगातार दबिश के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। मुठभेड़ स्थल से एसटीएफ ने एक बाइक, 30 बोर और 32 बोर की दो पिस्टल, दोनों बोर के भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल, एक छोटा बैग और आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं।
30 संगीन मुकदमों का अपराधी
पुलिस के अनुसार, सिराज अहमद का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) जैसी गंभीर धाराओं में करीब 30 मुकदमे दर्ज थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।