आमतौर पर पाकिस्तान किसी न किसी खराब वजहों से ही चर्चा में रहता है। मगर, पहली बार पाकिस्तान से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। एक 18 साल की युवती ने पाकिस्तान की पितृसत्तात्मक समाज को चुनौती देते हुए अपना मुकाम हासिल कर लिया है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की सबसे युवा कमर्शियल महिला पायलट बनीं मिनेल्ले फारूकी की।

आमतौर पर पाकिस्तान किसी न किसी खराब वजहों से ही चर्चा में रहता है। मगर, पहली बार पाकिस्तान से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। एक 18 साल की युवती ने पाकिस्तान की पितृसत्तात्मक समाज को चुनौती देते हुए अपना मुकाम हासिल कर लिया है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की सबसे युवा कमर्शियल महिला पायलट बनीं मिनेल्ले फारूकी की। मिनेल्ले ने महज 18 साल की उम्र में अपने सपनों की उड़ान हासिल कर ली है। वो पाकिस्तान की सबसे उम्र की कमर्शियल पायलट बन गईं हैं। अपनी इस उपब्धि पर बात करते हुए मिनेल्ले कहती हैं कि उड़ने का शौक उन्हें बचपन से ही था।
मिनेल्ले के अनुसार, उड़ने का शौक मेरे डीएनए में था। शुरू से ही प्लेन देखकर मेरी उत्सुकता बढ़ जाती थी। मेरा घर कराची रनवे के बेहद करीब है। मैं बचपन से ही प्लेन को टेकआफ और लैंड करते हुए देखती हूं। मुझे पता था कि मुझे भी बड़े होकर पायलट ही बनना है।
कमर्शियल पायलट बनीं मिनेल्ले ने महज 1 साल में 13 एविएशन एग्जाम पास किए हैं। इस पर मिनेल्ले कहती हैं कि न सिर्फ लड़कियों, बल्कि सभी के लिए मेरा यही संदेश है कि अगर आपके अंदर किसी चीज का जुनून है, तो उसे जरूर फॉलो करिए। आपको पीछे खींचने वाले 100 लोग होंगे। यहां तक कि जो प्रोफेशन पुरुष प्रधान नहीं हैं, वहां भी बहुत से लोग होंगे जो आपको आगे बढ़ने से रोकेंगे।
मिनेल्ले अभी एअर एंबुलेंस आपरेट करती हैं। मिनेल्ले के अनुसार, उड़ान से संबंधित हर चीज करना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य है। एअर एंबुलेंस के जरिए आप इंसानों की जान भी बचाते हैं। यह न सिर्फ एक जिम्मेदारी वाला काम है, बल्कि इस पर गर्व भी महसूस होता है। मिनेल्ले का सपना एअरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट बनने का है।

पाकिस्तान में शायद अब बहुत कम लोग उस महिला के जीवन की परिस्थितियों के बारे में जानते होंगे, जिन्हें देश की पहली कमर्शियल पायलट होने का सम्मान प्राप्त है। शुक्रिया खानम ने 12 जुलाई 1959 को कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया। ये वो कामयाबी थी जो उनके पहले किसी पाकिस्तानी महिला ने हासिल नहीं की थी। तब नियम था कि महिलाएं कमर्शियल फ्लाइट नहीं उड़ा सकती थीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।