×

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण

माली में पांच भारतीयों का अपहरण किया गया है, मामले में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं।

By: Sandeep malviya

Nov 08, 20256:02 PM

view3

view0

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण

बमाको। माली में बढ़ती हिंसा और आतंकी गतिविधियों के बीच गुरुवार को पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया। यह जानकारी उनकी कंपनी और सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को दी। सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। ये सभी एक ऐसी कंपनी में काम करते थे जो वहां बिजलीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है।

बाकी भारतीय पहुंचाए गए बमाको

कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया, 'हम पुष्टि करते हैं कि हमारे पांच भारतीय कर्मचारियों का अपहरण किया गया है।' उन्होंने यह भी बताया कि बाकी भारतीय कर्मचारियों को राजधानी बमाको सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

माली में अल-कायदा और आईएस से जुड़े संगठन सक्रिय

माली फिलहाल एक सैन्य शासन के अधीन है और देश में अस्थिरता लगातार बढ़ रही है। वहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन सक्रिय हैं, जो आए दिन हमले और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विशेष रूप से अल-कायदा से जुड़ा संगठन 'जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन' (जेएनआईएम) देश में हिंसा फैला रहा है। हाल ही में इस संगठन ने ईंधन पर नाकेबंदी लगा दी थी, जिससे पहले से जूझ रही माली की अर्थव्यवस्था और बिगड़ गई है।

माली में आम हैं अपहरण की घटनाएं

2012 से अब तक देश में कई बार सैन्य तख्तापलट और गृहयुद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। सितंबर में इसी संगठन ने दो अमीराती नागरिकों और एक ईरानी नागरिक का अपहरण किया था। इन तीनों को पिछले हफ्ते कम से कम 50 मिलियन डॉलर (करीब 415 करोड़ रुपये) की फिरौती मिलने के बाद रिहा किया गया। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं। अपहरण किए गए भारतीयों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नेपाल चुनाव 2026: राजनीति में 'महिला शक्ति' का उदय, RSP की आंधी में उड़े दिग्गज

नेपाल चुनाव 2026: राजनीति में 'महिला शक्ति' का उदय, RSP की आंधी में उड़े दिग्गज

नेपाल संसदीय चुनाव 2026 में 14 महिलाओं ने जीत दर्ज की है। RSP की सोबिता गौतम और इंदिरा रनमागर जैसी उम्मीदवारों ने दिग्गजों को हराया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 09, 20262:12 PM

ईरान में खामेनेई 02 की शुरुआत: मुजतबा  बने सुप्रीम लीडर, संसद अध्यक्ष बोले-  'एपस्टीन गिरोह' तय नहीं करेगा हमारा लीडर

ईरान में खामेनेई 02 की शुरुआत: मुजतबा  बने सुप्रीम लीडर, संसद अध्यक्ष बोले-  'एपस्टीन गिरोह' तय नहीं करेगा हमारा लीडर

ईरान ने मुजतबा खामेनेई को अपना नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया है। ईरानी संसद अध्यक्ष ने डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन मामले पर तंज कसते हुए दी कड़ी प्रतिक्रिया। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 09, 202612:20 PM

आज कयामत की रात... अमेरिका-इजरायल ने 7 दिन में ईरान पर गिराए 7000 बम  

आज कयामत की रात... अमेरिका-इजरायल ने 7 दिन में ईरान पर गिराए 7000 बम  

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का शनिवार को आठवां दिन है। इस बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बातचीत में कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है।

Loading...

Mar 07, 202612:38 PM

तेहरान में मची तबाही, ट्रम्प ने चेताया- अभी 5 हफ्ते और चलेगा ईरान पर हमला।

तेहरान में मची तबाही, ट्रम्प ने चेताया- अभी 5 हफ्ते और चलेगा ईरान पर हमला।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज मंगलवार यानी तीन मार्च को चौथा दिन है। इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है।

Loading...

Mar 03, 202611:13 AM

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के तीसरे दिन ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस और मिडल-ईस्ट में 6 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। खामेनेई की मौत के बाद तेहरान और यरुशलम में भारी तबाही।

Loading...

Mar 02, 20264:38 PM