×

जम्मू में बाढ़... बेपटरी जिंदगी... ट्रेन बंद... हिमाचल में भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुईं हैं। जम्मू में कटरा से लेकर डोडा तक भारी नुकसान हुआ है। कई पुल टूटे गए हैं बिजली की लाइन और मोबाइल टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सैकड़ाभर ट्रेनें रोक दी गई हैं।

By: Arvind Mishra

Aug 28, 202512:20 PM

view25

view0

जम्मू में बाढ़... बेपटरी जिंदगी... ट्रेन बंद... हिमाचल में भूस्खलन

उज्जैन में लगातार बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के पास स्थित मंदिर डूब गए हैं।

  • श्रीनगर बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाला
  • चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, 2000 सैलानी फंसे
  • पंजाब में बाढ़, सेना पहुंची, खाली कराए गांव
  • कुल्लू में ब्यास नदी उफान पर, बह गई सड़क
  • पंजाब में भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ गया
  • भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
    जम्मू-कश्मीर में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुईं हैं। जम्मू में कटरा से लेकर डोडा तक भारी नुकसान हुआ है। कई पुल टूटे गए हैं बिजली की लाइन और मोबाइल टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सैकड़ाभर ट्रेनें रोक दी गई हैं। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। जम्मू में झेलम और दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन हो गया। राज्य के तीन जिलों में 2000 से ज्यादा सैलानी फंस गए हैं। राज्य में बाढ़ और बारिश की घटनाओं में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं। पंजाब में बारिश के कारण सात जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं।  भारी बारिश को देखते हुए राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
  • वैष्णो देवी यात्रा पर रोक बरकरार

  • जम्मू में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी बंद रखी गई। गुरुवार को भी यात्रा को बहाल नहीं किया गया है। जम्मू संभाग में नदी नालों में जल स्तर घटने से राहत रही, लेकिन कश्मीर में कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति रही। कई कस्बे और गांव डूब गए हैं। श्रीनगर और अनंतनाग में झेलम उफान पर रही। कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
  • उज्जैन में रामघाट के कई मंदिर डूबे

  • इधर, मध्यप्रदेश में भी परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में लगातार बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के पास स्थित मंदिर डूब गए हैं। निचली बस्तियों जल मग्न हो गई हैं। एसडीआरएफ टीम ने कहा कि भारी बारिश के कारण शिप्रा का जलस्तर बढ़ गया है। जिले में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ रही है। हम श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे गहराई में न जाएं और किनारे पर बैठकर ही स्नान करें क्योंकि जलस्तर काफी ऊपर है।
  • राजस्थान में 4 करोड़ के अमरूद बहे

  • राजस्थान का सवाई माधोपुर दुनियाभर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व के साथ अपने लाल अमरूद के लिए भी जाना जाता है। यहां से हर साल बड़ी मात्रा में अमरूद देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशों तक जाता है। इस साल भी अमरूद की बंपर पैदावार हुई थी, लेकिन यहां आई बाढ़ ने हजारों किसानों को बर्बाद कर दिया। 22 गांवों में 14 हजार से हेक्टेयर से ज्यादा के बगीचे पानी में डूब गए हैं। दावा किया जा रहा है कि 20 दिन की बारिश में चार करोड़ के अमरूद बह गए हैं।
  • जम्मू से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन

  • रेलवे अधिकारियों ने जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से हुई रुकावट के बाद फंसे यात्रियों की जम्मू से दिल्ली तक की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन आज सुबह 11:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित; रेखा पात्रा और अर्जुन सिंह को मिला टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित; रेखा पात्रा और अर्जुन सिंह को मिला टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। अब तक कुल 255 नामों का ऐलान हो चुका है। जानें संदेशखली की रेखा पात्रा, निशीथ प्रमाणिक और रूपा गांगुली की सीट

Loading...

Mar 19, 20265:35 PM

वेस्ट एशिया तनाव के बीच भारत में LPG संकट? सरकार ने कहा- 70% कच्चा तेल सुरक्षित रूट से आ रहा, पैनिक बुकिंग न करें

वेस्ट एशिया तनाव के बीच भारत में LPG संकट? सरकार ने कहा- 70% कच्चा तेल सुरक्षित रूट से आ रहा, पैनिक बुकिंग न करें

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के बाद भारत में तेल-गैस आपूर्ति पर सरकार का बड़ा अपडेट। जानें LPG बुकिंग के नए नियम, e-KYC की सच्चाई और सप्लाई की मौजूदा स्थिति।

Loading...

Mar 19, 20264:51 PM

असम: जालुकबारी सीट से सीएम हिमंत बिस्वा लड़ेंगे चुनाव

असम: जालुकबारी सीट से सीएम हिमंत बिस्वा लड़ेंगे चुनाव

असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।

Loading...

Mar 19, 202612:58 PM

बिहार में दुलारचंद मर्डर केस: बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत

बिहार में दुलारचंद मर्डर केस: बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत

बिहार में राज्यसभा चुनाव के बाद मंची सियासी उठापटक के बीच पटना हाईकोर्ट ने आज यानी गुरुवार को जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी है। अनंत सिंह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुए इस हत्याकांड के आरोप में पटना की बेऊर जेल में बंद थे।

Loading...

Mar 19, 202612:48 PM

अयोध्या: राष्ट्रपति मुर्मू ने की राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना 

अयोध्या: राष्ट्रपति मुर्मू ने की राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

Loading...

Mar 19, 202612:38 PM