राजस्थान में बीते तीन तीन से तेज बारिश हो रही है। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। जयपुर, अलवर, दौसा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। चूरू, नागौर और जालोर की कई कॉलोनियों में दो से तीन फीट पानी भर गया है। उदयपुर में घर-दुकानें डूब गई हैं।

प्रयागराज की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है। लगातार हो रही बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है।

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजस्थान में बीते तीन तीन से तेज बारिश हो रही है। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। जयपुर, अलवर, दौसा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। चूरू, नागौर और जालोर की कई कॉलोनियों में दो से तीन फीट पानी भर गया है। उदयपुर में घर-दुकानें डूब गई हैं। मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। सिरोही में एक कार जवाई नदी में बह गई। वहीं मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 35.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 28.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 96 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। डेढ़ इंच पानी गिरते ही एमपी में बारिश का कोटा भी फुल हो जाएगा। उधर, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग और तवांग के बीच सड़क पर भूस्खलन हो गया है। पहाड़ी से पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़े टूरिस्ट की गाड़ियों पर गिरने लगे। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। लोग हॉर्न बजा रहे थे, अपनी गाड़ियां तेजी से पीछे कर रहे थे, कुछ तो अपनी गाड़ियां छोड़कर भागे। इस दौरान पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे थे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भी बस पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। 28 यात्री सुरक्षित बचाए गए। वहीं, चंडीगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भी शाम पांच बजे दो गाड़ियों पर चट्टानें गिर गईं। इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश जारी है। गंगा और यमुना उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा नदी चौथी बार लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गईं। उससे पूरी प्रतिमा डूब गई है।
दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके के सिद्धात्री एन्क्लेव में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण चार मंजिला घर की छत गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, 15 अगस्त को दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह के एक कमरे की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी।
छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर में बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट है। कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। बिलासपुर में बाढ़ में एक ही परिवार के 4 बच्चे बह गए, जिनमें से 3 की मौत हो गई। बीजापुर जिले में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं। नाव में कुल 11 लोग सवार थे।
हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे से बारिश हो रही है। मंडी के बालीचौकी में मंगलवार रात जमीन धंसने से 2 बिल्डिंग ढह गई। इनमें 40 से ज्यादा दुकानें चल रही थीं। दोनों बिल्डिंग 5 दिन पहले ही खाली कराई गई थीं। भारी बारिश की चेतावनी के चलते शिमला, कांगड़ा और कुल्लू जिला के स्कूलों और कालेजों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में दो दिन से बर्फबारी हो रही है।
यूपी में 3 दिनों से बारिश जारी है। 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रयागराज में चौथी बार लेटे हनुमानजी को स्नान कराया। पूरी प्रतिमा डूब गई है। उन्नाव में गंगा का कटाव रोकने के लिए 14 करोड़ की लागत से तैयार बांध बह गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर समेत 15 जिलों में बारिश हुई। उज्जैन संभाग के 2 जिले- नीमच और मंदसौर को छोड़कर अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिन के लिए कुछ जिलों में ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी में हल्की बारिश होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।