×

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार... पत्नी को घुमाना पड़ा भारी

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विक्रमसिंघे को सितंबर 2023 में एक ब्रिटिश विवि में अपनी पत्नी के सम्मान में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन की यात्रा के बारे में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया।

By: Arvind Mishra

Aug 22, 20252:51 PM

view24

view0

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार... पत्नी को घुमाना पड़ा भारी

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

  • भ्रष्टाचार: पूछताछ के बाद लिया गया एक्शन

  • निजी यात्रा के लिए सरकारी पैसे का उपयोग

    कोलंबो। स्टार समाचार वेब

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विक्रमसिंघे को सितंबर 2023 में एक ब्रिटिश विवि में अपनी पत्नी के सम्मान में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन की यात्रा के बारे में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यही नहीं, विक्रमसिंघे पर देश के संसाधनों का निजी उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का आरोप है। दरअसल, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पहले उनके कर्मचारियों से यात्रा खर्च के बारे में पूछताछ की थी।

बयान दर्ज कराने बुलाया था

पुलिस ने बताया कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विक्रमसिंघे को आपराधिक जांच विभाग मुख्यालय में गिरफ्तार किया गया, जहां उन्हें सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

इंग्लैंड की यात्रा...बेहिसाब खर्च

पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पर सितंबर 2023 में अपनी पत्नी प्रोफेसर मैत्री के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने के लिए सरकारी धन का उपयोग करने का आरोप है। आरोप लगाया गया है कि विक्रमसिंघे एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद अमेरिका से लौट रहे थे और अपनी पत्नी के निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकारी खर्च पर ब्रिटेन गए थे।

जुलाई 2022 से सितंबर 2024 तक रहे राष्ट्रपति

विक्रमसिंघे ने 2024 के अंत तक शेष कार्यकाल के लिए गोटबाया राजपक्षे की जगह राष्ट्रपति पद संभाला था। उन्हें को 2022 के आर्थिक संकट से श्रीलंका को उबारने का श्रेय दिया गया। वह जुलाई 2022 से सितंबर 2024 तक राष्ट्रपति रहे थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार: सीएम पद से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा... जाएंगे राज्यसभा

बिहार: सीएम पद से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा... जाएंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

Loading...

Apr 02, 202611:07 AM

इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में भूकंप... सुनामी का बढ़ा खतरा

इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में भूकंप... सुनामी का बढ़ा खतरा

इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।

Loading...

Apr 02, 202610:07 AM

पांच दशक बाद इतिहास की दहलीज पर नासा, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री

पांच दशक बाद इतिहास की दहलीज पर नासा, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।

Loading...

Apr 02, 20269:51 AM

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।

Loading...

Apr 01, 202610:35 AM

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।

Loading...

Apr 01, 202610:15 AM