टीवी जगत का एक प्रतिष्ठित और बेहद लोकप्रिय शो, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 17 साल बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी करने जा रहा है।

मुंबई.स्मृति ईरानी सियासत के गर्दिश के दिनों में अपनी पुरानी पिच पर नजर आएंगी, यानी 17 साल बाद वापसी कर रहे शो , 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाएंगी। स्मृति ईरानी Z+ सुरक्षा के बीच शो की शूटिंग कर रही हैं। सेट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अन्य क्रू मेंबर्स के फोन के उपयोग पर भी पूरी तरह बैन है।
टीवी जगत का एक प्रतिष्ठित और बेहद लोकप्रिय शो, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 17 साल बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह धारावाहिक 3 जुलाई 2025 को टेलीविजन पर प्रसारित होना शुरू होगा। खास बात यह है कि यह वही तारीख है जब साल 2000 में इस शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था।
लिमिटेड एपिसोड आएंगे
यह नया सीजन एक लिमिटेड सीरीज के तौर पर आएगा, जिसमें कुल 150 एपिसोड होने की बात कही जा रही है। मेकर्स का कहना है कि पहले सीजन में 2000 एपिसोड का टारगेट पूरा नहीं हुआ था, जो इस बार पूरा किया जाएगा। दर्शक इस शो को रात 10:30 बजे टीवी पर देख पाएंगे।
स्मृति ईरानी की वापसी
शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्मृति ईरानी एक बार फिर अपने प्रतिष्ठित किरदार 'तुलसी' के रूप में वापसी कर रही हैं। यह वही किरदार है जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और एक लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।
अमर उपाध्याय ही मिहिर
तुलसी के पति मिहिर विरानी के किरदार में इस बार फिर से अमर उपाध्याय नजर आएंगे। पहले सीजन में अमर ने कुछ समय बाद शो छोड़ दिया था और उनकी जगह रॉनित रॉय ने ली थी। इस बार अमर शुरू से अंत तक शो में दिखाई देंगे। मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना भी इस शो में कैमियो में नजर आ सकती हैं, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रोड्यूसर एकता कपूर: इस शो को भी एकता कपूर ही प्रोड्यूस कर रही हैं, जिन्होंने अपने कई सीरियल्स से छोटे पर्दे पर इतिहास रच दिया है।
कहानी और उम्मीदें:
माना जा रहा है कि इस नए सीजन की कहानी तुलसी और उसके बच्चों पर आधारित होगी। हालांकि, शो की विस्तृत स्टोरीलाइन को अभी गुप्त रखा गया है। फैंस को उम्मीद है कि यह शो भी पहले सीजन की तरह ही दिलों पर राज करेगा और रिश्तों की गहराई और पारिवारिक ड्रामा को एक बार फिर छोटे पर्दे पर जीवंत करेगा।
2008 तक चला था शो
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे सफल शो में से एक रहा है, जिसने 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इसकी वापसी टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा पल साबित हो सकती है, और यह देखने लायक होगा कि यह नया सीजन टीआरपी चार्ट पर क्या कमाल दिखाता है।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के लिए कल तक का समय दिया है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।
लंबे इंतजार के बाद दृश्यम-3 आखिर रिलीज हो गई है। अजय देवगन के फैन्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती रिएक्शन में इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल है। दर्शकों ने अजय देवगन की विजय सलगांवकर के रोल में वापसी, सस्पेंस वाले ट्विस्ट और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह