×

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुईं 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजाबेथ गार्सिया ने कहा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए और अधिक धन और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रही हैं क्योंकि डॉक्टर असुरक्षा के शिकार है जहां उन्हें हत्या का डर सताता रहता है। 

By: Sandeep malviya

Nov 16, 20256:15 PM

view1

view0

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

मैक्सिको । मैक्सिको सिटी में जेन जेड का आंदोलन जोर पकड़ रहा है। शनिवार को हजारों की संख्या में युवा प्रदर्शनकारी मैक्सिको सिटी की सड़कों पर उतरे और उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और लाठी-डंडों और जंजीरों से हमला किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस की ढालें और अन्य उपकरण भी छीन लिए। 

जेन जेड विरोध प्रदर्शन के दौरान 120 लोग घायल हुए

विपक्षी दलों के बुजुर्ग समर्थकों का भी जेन जी आंदोलन को भरपूर समर्थन मिल रहा है। मैक्सिको सिटी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने बताया कि हिंसा के दौरान 120 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी हैं। बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1990 के दशक के अंत और 2010 के दशक की शुरूआत के बीच पैदा हुए युवाओं को जेन जेड कहा जाता है। इस साल इस जनसांख्यिकीय समूह के सदस्यों ने असमानता, लोकतांत्रिक पतन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई देशों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं।

कई देशों में आंदोलन कर चुके हैं जेन जेड

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद सितंबर में नेपाल में सबसे बड़ा जेन जेड विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके कारण नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। मैक्सिको में, कई युवा कहते हैं कि वे भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी व्यवस्थागत समस्याओं से निराश हैं। मैक्सिको में समुद्री डाकुओं की खोपड़ी वाला ध्वज जेन जी के आंदोलन का प्रतीक बन गया है और प्रदर्शनकारी इस झंडे को लहरा रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुईं 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजाबेथ गार्सिया ने कहा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए और अधिक धन और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रही हैं क्योंकि डॉक्टर असुरक्षा के शिकार है जहां उन्हें हत्या का डर सताता रहता है। 

मैक्सिको की राष्ट्रपति ने विपक्षी दलों पर लगाए आरोप

हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं, जिनमें पश्चिमी राज्य मिचोआकन में एक लोकप्रिय मेयर की हत्या भी शामिल है, के बावजूद मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की लोकप्रियता अभी भी बनी हुई है। शीनबाम ने दक्षिणपंथी दलों पर जेन जेड आंदोलन में घुसपैठ करने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लोगों की भीड़ बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

हाल ही में मारे गए मिचोआकेन के मेयर कार्लोस मंजो के समर्थक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जो उनके राजनीतिक आंदोलन के प्रतीक पुआल की टोपियां पहनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मिचोआकेन राज्य के पाट्जकुआरो शहर से आई 65 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट रोजा मारिया अविला ने कहा, 'राज्य मर रहा है।' उन्होंने मंजो के बारे में कहा, 'उसे इसलिए मारा गया क्योंकि वह एक ऐसा व्यक्ति था जो अपराधियों से लड़ने की कोशिश कर रहा था।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

1

0

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

46 वर्षीय शार्लोट निवासी एसिटुनो ने कहा कि उन्हें भी सीमा गश्ती एजेंटों ने दो बार रोका था। दूसरी बार, उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि 'मैंने उनसे कहा, मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।'

Loading...

Nov 16, 20256:17 PM

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

1

0

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुईं 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजाबेथ गार्सिया ने कहा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए और अधिक धन और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रही हैं क्योंकि डॉक्टर असुरक्षा के शिकार है जहां उन्हें हत्या का डर सताता रहता है। 

Loading...

Nov 16, 20256:15 PM

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

1

0

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। तुर्की और यूएई की मध्यस्थता में हुई बातचीत में 2022 के इस्तांबुल समझौते को लागू करने पर सहमति हुई है। उम्मीद है कि लौटे सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।   

Loading...

Nov 16, 20256:13 PM

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

2

0

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

चीनी सेना ने पहली बार अपने बमवर्षक लड़ाकू विमानों के साथ दक्षिण चीन सागर के ऊपर गश्त की। इन विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में अपनी निगरानी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। फिलीपींस ने अमेरिका और जापान के साथ संयुक्त नौसैनिक गश्त की थी, जिसके जवाब में यह कदम उठाया गया। 

Loading...

Nov 16, 20256:12 PM

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

2

0

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

कंबोडिया और थाईलैंड के विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, 'मैंने आज ही एक युद्ध रोक दिया। दोनों देशों से बात की। पहले हालात बहुत खराब थे, लेकिन अब सब ठीक होने की उम्मीद है।'

Loading...

Nov 15, 20256:41 PM