×

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। तुर्की और यूएई की मध्यस्थता में हुई बातचीत में 2022 के इस्तांबुल समझौते को लागू करने पर सहमति हुई है। उम्मीद है कि लौटे सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।   

By: Sandeep malviya

Nov 16, 20256:13 PM

view1

view0

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

कीव।  रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से संघर्ष जारी है। रूस आज भी यूक्रेन पर हमले कर रहा है। हालांकि इनसब के बीच में अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद लगभग 1200 यूक्रेनी सैनिकों को घर लाना है। जेलेंस्की ने बताया कि इस पर कई बैठकें और बातचीत चल रही हैं और अलग-अलग माध्यमों से संपर्क बनाए जा रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने शनिवार को कहा कि इस मामले में तुर्किय और संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने इस्तांबुल में 2022 में बनाए गए कैदियों के आदान-प्रदान के नियमों को लागू करने पर सहमति जताई है। उमेरोव ने कहा कि अब तकनीकी और प्रक्रिया से जुड़े अंतिम निर्णय जल्द लिए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लौटे हुए यूक्रेनी सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।

जारी है रूस का यूक्रेन पर हमला

हालांकि इन सबके बीच रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। ताजा अपडेट की बात करें तो रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में बिजली और ऊर्जा संबंधी कई जगहों को नुकसान हुआ। इसमें एक सोलर पावर प्लांट भी प्रभावित हुआ। यूक्रेन सर्दियों के करीब आते ही लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों और बिजली कटौती से जूझ रहा है। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने एक रात में 176 ड्रोन और एक मिसाइल दागी, जबकि यूक्रेनी सेनाओं ने इनमें से 139 ड्रोन को मार गिराया या बेअसर किया।

रूस की रक्षा मंत्रालय का दावा

दूसरी ओर रूस की रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने 57 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया। इस समय यूक्रेन अपनी सीमाओं को बचाने और रूस के आगे बढ़ने की कोशिशों को रोकने में जुटा है। साथ ही अब यह कोशिश जारी है कि कैदियों को जल्द घर लौटाया जाए और उन्हें अपने परिवार के बीच त्योहार मनाने का मौका मिले।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

1

0

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

46 वर्षीय शार्लोट निवासी एसिटुनो ने कहा कि उन्हें भी सीमा गश्ती एजेंटों ने दो बार रोका था। दूसरी बार, उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि 'मैंने उनसे कहा, मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।'

Loading...

Nov 16, 20256:17 PM

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

1

0

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुईं 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजाबेथ गार्सिया ने कहा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए और अधिक धन और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रही हैं क्योंकि डॉक्टर असुरक्षा के शिकार है जहां उन्हें हत्या का डर सताता रहता है। 

Loading...

Nov 16, 20256:15 PM

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

1

0

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। तुर्की और यूएई की मध्यस्थता में हुई बातचीत में 2022 के इस्तांबुल समझौते को लागू करने पर सहमति हुई है। उम्मीद है कि लौटे सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।   

Loading...

Nov 16, 20256:13 PM

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

1

0

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

चीनी सेना ने पहली बार अपने बमवर्षक लड़ाकू विमानों के साथ दक्षिण चीन सागर के ऊपर गश्त की। इन विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में अपनी निगरानी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। फिलीपींस ने अमेरिका और जापान के साथ संयुक्त नौसैनिक गश्त की थी, जिसके जवाब में यह कदम उठाया गया। 

Loading...

Nov 16, 20256:12 PM

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

2

0

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

कंबोडिया और थाईलैंड के विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, 'मैंने आज ही एक युद्ध रोक दिया। दोनों देशों से बात की। पहले हालात बहुत खराब थे, लेकिन अब सब ठीक होने की उम्मीद है।'

Loading...

Nov 15, 20256:41 PM