डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और चीन में ChatGPT के उपयोग पर आपत्ति जताई है। जानें क्यों नवारो इसे अमेरिकी संसाधनों का नुकसान बता रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो
वाशिंगटन/नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ChatGPT जैसी तकनीकों के वैश्विक उपयोग को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। नवारो ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि अमेरिकी संसाधनों से विकसित और संचालित इन आधुनिक तकनीकों का लाभ भारत और चीन जैसे देश उठा रहे हैं, जबकि इसका आर्थिक बोझ अमेरिकी टैक्सपेयर्स पर पड़ रहा है।
एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में नवारो ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह तर्क से परे है कि अमेरिकी नागरिकों के टैक्स का पैसा विदेशी बाजारों को लाभ पहुँचाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि जब AI प्लेटफॉर्म और ChatGPT जैसी सेवाएं अमेरिका में बनी हैं और अमेरिकी संसाधनों व बिजली की भारी खपत से चल रही हैं, तो इनका मुफ़्त या रियायती लाभ भारत जैसे देशों को क्यों मिल रहा है।
नवारो के मुताबिक, ChatGPT का बुनियादी ढांचा और सर्वर अमेरिकी जमीन पर हैं, लेकिन इसके सबसे बड़े उपयोगकर्ता आधार में भारत और चीन शामिल हैं। उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका इन तकनीकों के विकास में निवेश करता है और बड़े जोखिम उठाता है, लेकिन अंततः इसका आर्थिक और रणनीतिक लाभ दूसरे देशों की झोली में चला जाता है। नवारो इसे अमेरिकी संसाधनों की "चोरी" या "दुरुपयोग" के रूप में देख रहे हैं।
पीटर नवारो के इन सुझावों ने तकनीकी जगत में चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का ध्यान इस ओर खींचते हुए सुझाव दिया है कि ऐसी सेवाओं के समर्थन पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। जानकारों का मानना है कि यदि ट्रंप प्रशासन इन सुझावों पर अमल करता है, तो भविष्य में AI सेवाओं के उपयोग पर भारी शुल्क या भौगोलिक प्रतिबंध (Geo-blocking) जैसे कदम उठाए जा सकते हैं, जिससे भारत जैसे बड़े बाजार प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।