ईरान-अमेरिका युद्ध के 13वें दिन डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत का दावा किया। पेंटागन के मुताबिक 6 दिन में 11.3 अरब डॉलर खर्च हुए। जानें ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान की 3 शर्तें

वाशिंगटन/तेहरान। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण महायुद्ध अब अपने 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक रैली के दौरान वैश्विक स्तर पर हलचल मचाने वाला बयान दिया है। ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका तकनीकी और सैन्य रूप से ईरान के खिलाफ यह जंग जीत चुका है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक 'मिशन' पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केंटकी राज्य में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जंग के पहले ही घंटे में यह साफ हो गया था कि हम आगे हैं। हमारी जांबाज सेना ने ईरान की सैन्य ताकत और उसके घातक तंत्र को काफी हद तक कमजोर कर दिया है।" ट्रम्प के इस बयान को ईरान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
जंग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद (Congress) को भारी खर्च का ब्यौरा सौंपा है। पेंटागन ने बताया-
कुल खर्च: युद्ध के शुरुआती 6 दिनों में ही अमेरिका ने 11.3 अरब डॉलर (करीब ₹1 लाख करोड़) खर्च कर दिए हैं।
हथियारों पर खर्च: इसमें से 5 अरब डॉलर (लगभग ₹45 हजार करोड़) सिर्फ गोला-बारूद, मिसाइलों और आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल पर खर्च हुए हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि आधुनिक युद्ध आर्थिक रूप से कितने महंगे साबित हो रहे हैं।
दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने झुकने के बजाय युद्ध विराम के लिए अमेरिका और इजराइल के सामने तीन कड़ी शर्तें रखी हैं:
कानूनी मान्यता: ईरान के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए।
नुकसान की भरपाई: युद्ध के दौरान ईरान को हुए बुनियादी और आर्थिक नुकसान का हर्जाना दिया जाए।
सुरक्षा गारंटी: भविष्य में ईरान पर कभी हमला न होने की पुख्ता अंतरराष्ट्रीय लिखित गारंटी मिले।
ईरान अब भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी शर्तों को मनवाने के लिए अड़ा है, जबकि इजराइल और अमेरिकी सेनाएं ईरान के रणनीतिक ठिकानों पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। पूरी दुनिया की नजरें अब इस बात पर हैं कि क्या डिप्लोमेसी के जरिए यह जंग रुकेगी या खर्च का यह आंकड़ा और ईरान की जिद इसे भीषण तबाही की ओर ले जाएगी।
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ विदेश मंत्री अब्बास अराघची को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे (पूर्वोत्तर क्षेत्र गायब होने) पर आपत्ति जताई। जानिए इस पूरे विवाद और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में।
Indonesia Ferry Fire News: इंडोनेशिया के मदिरा द्वीप के पास एक फेरी में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी।
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।
नेपाल के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के कारण निधन हो गया है। जानिए 'निम्स दाइ' के शुरुआती जीवन, ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सफर और उनके ऐतिहासिक पर्वतारोहण रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में विरोध प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की क्रूर कार्रवाई में 50 से अधिक लोगों की मौत। ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन की निंदा और संयुक्त राष्ट्र में उठे मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट।
पाकिस्तान के क्वेटा में कोयला खदान के भीतर हुए भीषण विस्फोट में 32 खनिकों की जान चली गई है। 10 अन्य खनिक अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। जानिए सरकार की प्रतिक्रिया और राहत कार्यों से जुड़ी हर एक बात।
नेपाल के सुनसरी से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा कई जिलों में फैली। कर्फ्यू और सेना की तैनाती के बीच 3 की मौत, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने की शांति की अपील।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, उनके द्वारा गठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के हथियार डालने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बना ली है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह