ईरान के स्पीकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ युद्धविराम को ठुकराया। जानें क्यों रद्द हुई 20 हजार उड़ानें और होर्मुज में जहाजों की जब्ती से उपजे संकट की पूरी कहानी।

ईरान। स्टार समाचार वेब
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा कूटनीतिक और सैन्य तनाव एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल किसी भी तरह के युद्धविराम (Ceasefire) को स्वीकार नहीं करेगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालीबाफ के अनुसार, शांति की दिशा में कोई भी कदम तब तक नहीं उठाया जाएगा जब तक कि ईरान पर लगी आर्थिक और व्यापारिक नाकेबंदी पूरी तरह से नहीं हटाई जाती।
ईरान और अमेरिका के बीच पिछला युद्धविराम 22 अप्रैल को समाप्त हो गया था, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एकतरफा रूप से आगे बढ़ा दिया है। ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि शुक्रवार तक शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर कोई सकारात्मक खबर आ सकती है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन ईरान के साथ बातचीत के टेबल पर लौटने की कोशिशों में जुटा है।
भले ही पाकिस्तान ने अगले 36 से 72 घंटों में नई बातचीत शुरू होने की संभावना जताई हो, लेकिन ईरान अभी भी असमंजस में है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उनका देश बातचीत के लिए खुला है, लेकिन धमकियों और आक्रामक रवैये के बीच सार्थक संवाद संभव नहीं है। उनका मानना है कि विरोधी पक्ष दबाव बनाकर बातचीत की प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं।
पिछले 24 घंटों की युद्ध क्षेत्र की बात करे तो रूसी तेल पर पाबंदी में ढील की खबर आई है। अमेरिका ने करीब 10 देशों की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए रूसी तेल की खरीद पर दी गई छूट को 30 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। ईरान की 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में दो विदेशी जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे वैश्विक व्यापार मार्ग पर तनाव बढ़ गया है। युद्ध और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण यूरोप की दिग्गज एयरलाइन 'लुफ्थांसा' ने अपनी 20 हजार उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। सीजफायर पर मतभेद सामने आए है। जहाँ ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान की अपील पर युद्धविराम को आगे बढ़ाया है, वहीं ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं तेहरान की सड़कों पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बैनर दिखाई दे रहे हैं, जो ईरान के सख्त रुख और घरेलू एकजुटता का संकेत दे रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।