अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद के दोनों सदनों हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

अब बोले- मौका मिला तो फिर हमला करूंगा
ट्रम्प की पार्टी ने दोनों सदनों में बहुमत गंवाया
वॉशिंगटन। स्टार समाचार
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद के दोनों सदनों हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। हाउस की 435 सीटों में से डेमोक्रेट्स ने 242 सीटें जीती हैं, जबकि रिपब्लिकन केवल 151 सीटों पर सिमट गए हैं। वहीं सीनेट में भी डेमोक्रेट्स 54 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं। इसके अलावा, अलास्का की सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार मैरी पेल्टोला अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डैन सुलिवन से आगे चल रही हैं।
दोबारा हमले की दी चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ हुए युद्ध और इसके कारण पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने चुनावों में उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचाया। इसके बावजूद उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने का यही एकमात्र जरिया था। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें दोबारा मौका मिला, तो वे फिर से ईरान पर हमला करेंगे।
चुनाव नतीजों का कनाडा पर प्रभाव
इन नतीजों को कनाडा के लिए राहत भरा माना जा रहा है। कनाडा के ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने डेमोक्रेट्स की जीत को ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी जनता का जनादेश बताया। यद्यपि ट्रम्प ने ज्यादातर टैरिफ राष्ट्रपति के विशेषाधिकार वाले आदेशों से लगाए हैं, फिर भी दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता दोबारा शुरू होने से कनाडा को बेहतर समझौते की उम्मीद है।
भारतीय दंपति, 9 कंपनियों और तुर्की पर प्रतिबंध
चुनावों में मिली करारी हार के बाद भी ट्रम्प प्रशासन ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने से पीछे नहीं हट रहा है। अमेरिका ने अपने आॅपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट के तहत भारत और तुर्की की कंपनियों तथा व्यक्तियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें भारत के सुनील कुमार शर्मा, उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद, उनके दो सहयोगी और उनसे जुड़ी 9 संस्थाएं शामिल हैं। इन पर फर्जी झंडों और समुद्री दस्तावेजों के जरिए ईरान के गुप्त जहाजों को सहायता पहुंचाकर तेल प्रतिबंधों से बचाने का आरोप है। इसके अलावा, तुर्की की कंपनी फ्यूगो ग्राउंड सर्विसेज इंक पर भी ईरानी विमानन क्षेत्र की मदद करने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
या तो हमारे साथ हैं, या खिलाफ...
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी संस्थाएं या व्यक्ति जमीन, समुद्र या हवा के रास्ते ईरानी शासन का समर्थन करेंगे, अमेरिका उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम दशार्ता है कि खराब चुनावी नतीजों के बावजूद ट्रम्प प्रशासन ईरान के प्रति अपनी आक्रामक नीति में कोई नरमी लाने को तैयार नहीं है।

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद के दोनों सदनों हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ गई है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बढ़त बना ली है। इसके लेकर ट्रम्प ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे नतीजों को स्वीकर करने के लिए तैयार हैं। वे विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।
नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हवाई हादसा हो गया। फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक भारतीय टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक पहले मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण केश्म द्वीप पर कम से कम पांच भीषण धमाकों की खबर है, जबकि पास के बंदर लेंगेह शहर में भी विस्फोट दर्ज किए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव प्रचार के दौरान चीन-रूस की जासूसी, ईरान संघर्ष और अर्थव्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है।
अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहाँ 9 लोगों को ले जा रहा प्राइवेट जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।
इजराइल में बिना बहुमत के चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष के नेता गादी आइजनकोट ने नई सरकार के गठन के लिए 4 प्रमुख शर्तें रखी हैं। जानें हरेदी सैन्य सेवा, गाजा में हमास के अंत और इजराइली राजनीति के नए समीकरण।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक या दो ठिकानों को निशाना बनाना अभी बाकी है।
नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में अचानक हुई भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने वालों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। ये सभी पर्यटक नेपाल की सबसे खूबसूरत और गहरी झीलों में से एक, शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर निकले थे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान जी-20 की बैठक के इतर पीएम नरेंद्र मोदी की दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह