ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ओमान के सुल्तान से मुलाकात कर होर्मुज संकट पर चर्चा की। जानें ईरान के नए शांति प्रस्ताव और पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठे विवाद की पूरी जानकारी।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची
मस्कट। स्टार समाचार वेब
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपनी तीन देशों की महत्वपूर्ण यात्रा के दूसरे पड़ाव पर ओमान पहुंचे। पाकिस्तान के दौरे के बाद मस्कट पहुंचे अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इस दौरान होर्मुज संकट और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई। ओमान से विदा होकर अराघची अब रूस के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ सोमवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने की संभावना है।
ओमान के नेतृत्व के साथ हुई बैठक में 'होर्मुज स्ट्रेट' (Strait of Hormuz) केंद्र बिंदु रहा। अराघची ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि होर्मुज के तटीय देश होने के नाते ईरान और ओमान की प्राथमिकता सुरक्षित ट्रांजिट सुनिश्चित करना है। वहीं, ओमान के विदेश मंत्री ने 'स्थायी नेविगेशन' की स्वतंत्रता और लंबे समय से बंधक बनाए गए नाविकों की रिहाइश को मानवीय आधार पर जरूरी बताया।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका को युद्ध समाप्त करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए एक नया प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, इस प्रस्ताव की सबसे खास बात यह है कि इसमें परमाणु मुद्दे का कोई जिक्र नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि ईरान ने इस संवेदनशील विषय को अगले चरण की बातचीत के लिए टाल दिया है।
अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'एक्सियोस' के अनुसार, यह नया प्रस्ताव बातचीत में जारी गतिरोध को तोड़ने का एक प्रयास है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी स्थायी समझौते के लिए ईरान को परमाणु हथियार न बनाने की ठोस गारंटी देनी होगी।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही सीजफायर वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, लेकिन ईरान के भीतर इसकी विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ईरान के 'राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग' के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर संदेह जताते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा अमेरिकी हितों और ट्रंप की मर्जी का ध्यान रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मध्यस्थ को बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए, जबकि पाकिस्तान का झुकाव स्पष्ट रूप से एक तरफ है।
क्षेत्रीय संघर्ष अब अन्य देशों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। हिजबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान के तेल अल नहास में इस्राइली सैन्य वाहनों और सैनिकों को निशाना बनाने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के हमलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस्राइल से सैन्य मदद मांगी थी, जिसके बाद इस्राइल ने अपना 'आयरन डोम' एयर डिफेंस सिस्टम और सैनिक यूएई की सुरक्षा के लिए भेजे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपनी शीर्ष नीति टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ईरान पर 'नेवल ब्लॉकेड' (समुद्री नाकेबंदी) जारी रखना चाहते हैं ताकि तेहरान को आर्थिक रूप से हार मानने पर मजबूर किया जा सके। ट्रंप का मानना है कि तेल निर्यात रुकने से ईरान पर दबाव बढ़ेगा, जिससे वह कड़ी शर्तों पर समझौता करने को तैयार होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।