इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।

ओपिनियन पोल में नेतन्याहू की हार का था अनुमान
तेल अवीव। स्टार समाचार वेब
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। इधर, चुनावी रुझानों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नेतन्याहू को मिली इस बढ़त का श्रेय स्वयं लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके समर्थन देने के बाद चुनाव का पूरा माहौल बदल गया। ट्रम्प के अनुसार, पहले नेतन्याहू की हार का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन उनके बयान के बाद मुकाबला बराबरी पर आ गया है और नेतन्याहू जीत भी सकते हैं।
सीटों का गणित और ताजा स्थिति
नेतन्याहू और आइजनकोट के बीच अंतर घटा
आधे से अधिक वोटों की गिनती पूरी होने के बाद दोनों मुख्य गठबंधनों के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। मतगणना की शुरुआत में नेतन्याहू गठबंधन 65 सीटों पर आगे था, लेकिन अब यह घटकर 55 सीटों पर आ गया है (5 सीटों का अंतर)। विपक्षी आइजनकोट गठबंधन शुरूआत में 42 सीटों पर था, जो बढ़कर अब 50 सीटों पर पहुंच गया है।
ट्रम्प ने नेतन्याहू को मिली बढ़त का क्रेडिट लिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेतन्याहू का समर्थन करने का श्रेय लेते हुए कहा कि उनके समर्थन के बाद नेतन्याहू की चुनावी स्थिति में सुधार हुआ। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा-जब पूरा माहौल बदल गया। अब एक बड़े नेता की करारी हार के बजाय मुकाबला बराबरी का दिख रहा है, यहां तक कि नेतन्याहू की जीत भी हो सकती है।
नेतन्याहू बहुमत के आंकड़े से 4 सीटें पीछे
41.9% वोटों की गिनती पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, नेतन्याहू विरोधी गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं। अरब पार्टियों वाले जॉइंट लिस्ट और राअम गठबंधन को मिलाकर 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। ये शुरुआती नतीजे हैं। वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ आंकड़े बदल सकते हैं। इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी गठबंधन को कम से कम 61 सीटों की जरूरत होती है। इस हिसाब से नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत के आंकड़े से 4 सीटें पीछे है।
पूर्व इजराइली राजदूत आइजनकोट को चेतावनी दी
इजराइल में पूर्व राजदूत एलन पिंकस का कहना है कि चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाले गठबंधन को सरकार बनाने के लिए किसी ऐसे दल से समझौता करना पड़ सकता है, जिसके साथ जाना उसके लिए मुश्किल होगा। पिंकस न्यूयॉर्क में इजराइल के महावाणिज्यदूत के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अल जजीरा से कहा कि विपक्ष के मतदाता नहीं चाहेंगे कि उनका गठबंधन नेतन्याहू के गठबंधन के साथ समझौता करे।उन्होंने कहा कि अगर गादी आइजनकोट नेतन्याहू के गठबंधन के साथ हाथ मिलाते हैं, तो मतदाता उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।
संयुक्त अरब अमीरात ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाइट एफ-1073 के क्रू को उनके साहस और यात्रियों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें फर्स्ट-क्लास आर्डर आफ जायद द्वितीय से नवाजा।
स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में रेप का गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी संसद की रिपोर्ट में खुलासे से मचा हड़कंप।
इजरायल में चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज है। आज इजरायल में वोटिंग हो रही है और आज ही नतीजे आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल में वोटिंग के लिए लगभग 67 हजार से ज्यादा इजरायली दूसरे देशों से आए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है।
इजरायल में 27 अक्टूबर को 120 सीटों वाली संसद (नेसेट) के लिए मतदान होने जा रहा है। जानिए मौजूदा सत्ता-विपक्ष के आंकड़े, पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट की चुनौती, ओपिनियन पोल के अनुमान और चुनाव के मुख्य मुद्दे।
ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी हराया था।
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के मुद्दों पर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुली बॉर्डर नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
फ्रांस में महंगाई, स्कूलों की बदहाली और पुलिस की सख्ती के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। पेरिस समेत देश के कई प्रमुख शहरों में लाखों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
हरियाणा एसटीएफ ने विदेश में छिपे बैठे अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में दो बड़े और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमांशु भाऊ ने हिमांशु सिगरोहा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने कहा-पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने में नाकाम रहा है। उल्टा भारत को धार्मिक आजादी, अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव को लेकर ज्ञान देने की कोशिश कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह