इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।

नेतन्याह पर लगाया चुनाव को बदनाम करने का आरोप
सरकार बनाने तीन विपक्षी नेताओं मुलाकात से हलचल

तेल अवीव। स्टार समाचार वेब
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है। दूसरी ओर, चुनाव परिणामों और राजनीतिक जोड़-तोड़ को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। चुनाव परिणामों के अनुसार, इजराइल की 120 सीटों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 61 सीटों का है। वर्तमान स्थिति में आइजनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं, जबकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खेमे को 53 सीटें हासिल हुई हैं। इसके अलावा, अरब पार्टियों के पास 19 सीटें हैं।
सियासी मुलाकात से बढ़ी हलचल
बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए गादी आइजनकोट ने डेमोक्रेट्स पार्टी के प्रमुख यायर गोलान, बियाचाद के प्रमुख नफ्ताली बेनेट और विपक्षी नेता यायर लैपिड से मुलाकात की। वहीं, यायर गोलान और यायर लैपिड ने भी आपस में बैठक कर बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने और देश में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।
चुनाव परिणामों को बदनाम करने का आरोप
विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी लिकुड पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुमत हासिल न कर पाने की बौखलाहट में नेतन्याहू और उनकी पार्टी चुनाव नतीजों को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। आइजनकोट ने दो टूक कहा कि वे किसी भी कीमत पर संसद (नेसेट) की बैठक को तय समय पर होने से नहीं रुकने देंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बनाए रखेंगे।
आइजनकोट को पीएम पद का आफर
इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी दल यूनाइटेड टोरा जूडिज्म (जिसके पास 7 सीटें हैं) ने विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव दिया है। पार्टी का कहना है कि नेतन्याहू के साथ उनका गठबंधन अब समाप्त हो चुका है। हालांकि, इस समर्थन के एवज में यह दल हरेदी यहूदियों को अनिवार्य सैन्य सेवा से पूर्ण छूट देने की मांग कर रहा है। चूंकि आइजनकोट सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा के सख्त पक्षधर हैं, इसलिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।
कतर पर फोड़ रहे विफलता का ठीकरा
राजनीतिक हलचल के बीच अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चुनाव में शानदार सफलता की बधाई दी है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही है। दूसरी ओर, इजराइली राजनीति में कतर की दखलअंदाजी का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि कतर ने इजराइली चुनाव में दखल दिया और अरब वोट बढ़ाने के लिए फंडिंग की। अंसारी ने इन दावों को बेतुका और खतरनाक करार देते हुए कहा कि इजराइली नेता अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा कतर पर फोड़ रहे हैं।

इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।
संयुक्त अरब अमीरात ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाइट एफ-1073 के क्रू को उनके साहस और यात्रियों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें फर्स्ट-क्लास आर्डर आफ जायद द्वितीय से नवाजा।
स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में रेप का गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी संसद की रिपोर्ट में खुलासे से मचा हड़कंप।
इजरायल में चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज है। आज इजरायल में वोटिंग हो रही है और आज ही नतीजे आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल में वोटिंग के लिए लगभग 67 हजार से ज्यादा इजरायली दूसरे देशों से आए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है।
इजरायल में 27 अक्टूबर को 120 सीटों वाली संसद (नेसेट) के लिए मतदान होने जा रहा है। जानिए मौजूदा सत्ता-विपक्ष के आंकड़े, पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट की चुनौती, ओपिनियन पोल के अनुमान और चुनाव के मुख्य मुद्दे।
ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी हराया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह