रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।

फाइल
रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमले का मामला सामने आया है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) की रिपोर्ट के अनुसार, एक छोटी नाव टैंकर के पास पहुंची और उसके बाहरी हिस्से पर पानी की सतह से ऊपर दो विस्फोटक उपकरण फिट कर दिए। इस हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में भीषण आग लग गई और कुछ समय के लिए टैंकर का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और समुद्र में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैला है।
UKMTO द्वारा शुक्रवार को जारी अपडेट के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 10:12 बजे UTC पर ओमान के खासाब से लगभग 25 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में घटी। शुरुआती सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था, क्योंकि टैंकर में आग लगने की वजह और चालक दल की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। बाद में आग पर सफलतापूप्र्वक काबू पा लिया गया और टैंकर अपने अगले तय बंदरगाह की ओर रवाना हो गया। इस गंभीर घटना के बाद UKMTO ने इस रूट से गुजरने वाले सभी जहाजों को अत्यधिक सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर ईरान की सेना और सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के बयानों ने स्थिति को और पेचीदा बना दिया है। ईरानी नौसेना का दावा है कि होर्मुज जलमार्ग के पूर्व में स्थित एक प्रतिबंधित और असुरक्षित क्षेत्र से गुजर रहा टैंकर किसी समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिसके कारण उसमें आग लगी और उसका संचालन रुका।
इसके साथ ही, ईरानी नौसेना ने उन जहाजों को कड़ी चेतावनी दी है जो बिना उचित कॉर्डिनेशन के प्रतिबंधित क्षेत्रों से गुजरने की कोशिश करते हैं। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि अमेरिका की दबाव की राजनीति से ईरान का रुख नहीं बदलेगा और बातचीत तभी संभव है जब ईरान की सात शर्तें स्वीकार की जाएं।
ईरान की सशस्त्र सेनाओं और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का यह भी दावा है कि पिछले 24 घंटों में कम से कम तीन तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराकर आग की चपेट में आ चुके हैं। IRGC का आरोप है कि इन जहाजों ने बिना अनुमति के दक्षिणी रास्ते का इस्तेमाल किया, अपने रडार और नेविगेशन सिस्टम बंद रखे तथा ईरानी नौसेना की बार-बार दी जाने वाली चेतावनियों को नजरअंदाज किया। ईरानी सैन्य अधिकारियों की चेतावनी है कि जब तक तेहरान की शर्तें पूरी नहीं होतीं, यह जलमार्ग बंद रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में बढ़ते इस तनाव के बीच अमेरिका में भी हलचल तेज हो गई है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने व्हाइट House में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के संबंध में संभावित सैन्य विकल्पों की पूरी जानकारी दी है।
इस अहम बैठक में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे। अमेरिका ने पिछले कुछ हफ्तों में मध्य पूर्व क्षेत्र में अपनी हवाई सुरक्षा प्रणालियों, हथियारों और अन्य सैन्य साजो-सामान की तैनाती को काफी बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है।
एक तरफ जहां UKMTO इसे छोटी नाव के जरिए बाहरी विस्फोटक उपकरण लगाकर किया गया हमला बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ ईरानी सेना इसे समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने का परिणाम मान रही है। दोनों पक्षों के बयानों में भारी अंतर होने के कारण घटना की असली वजह और इसकी जिम्मेदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच जारी है।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।
संयुक्त अरब अमीरात ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाइट एफ-1073 के क्रू को उनके साहस और यात्रियों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें फर्स्ट-क्लास आर्डर आफ जायद द्वितीय से नवाजा।
स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में रेप का गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी संसद की रिपोर्ट में खुलासे से मचा हड़कंप।
इजरायल में चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज है। आज इजरायल में वोटिंग हो रही है और आज ही नतीजे आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल में वोटिंग के लिए लगभग 67 हजार से ज्यादा इजरायली दूसरे देशों से आए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है।
इजरायल में 27 अक्टूबर को 120 सीटों वाली संसद (नेसेट) के लिए मतदान होने जा रहा है। जानिए मौजूदा सत्ता-विपक्ष के आंकड़े, पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट की चुनौती, ओपिनियन पोल के अनुमान और चुनाव के मुख्य मुद्दे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह