नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने वित्तीय निवेशों पर उठे विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया। पीएम बालेन शाह की सरकार में सुशासन और पारदर्शिता को लेकर उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है।

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग
नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम अपने वित्तीय निवेशों (शेयरों) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच 'नैतिक जिम्मेदारी' लेते हुए उठाया है। गुरुंग ने स्पष्ट किया कि वे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के उच्च मानकों को स्थापित करना चाहते हैं।
पिछले कुछ समय से सुदन गुरुंग की संपत्ति और शेयर बाजार में उनके निवेश को लेकर जनता और मीडिया के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई थी। गुरुंग ने फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि नागरिकों की चिंताओं को वे नजरअंदाज नहीं कर सकते। उनके अनुसार, "किसी भी राजनीतिक पद की तुलना में नैतिकता का मूल्य अधिक है और जनता का भरोसा ही असली ताकत है।"
अपने इस्तीफे में गुरुंग ने आज की युवा पीढ़ी (Gen Z) के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल वादे नहीं, बल्कि सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहते हैं। गुरुंग ने 46 शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि जिस संघर्ष से यह सरकार बनी है, उसकी साख बचाए रखना उनका कर्तव्य है। उन्होंने माना कि पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच संभव नहीं थी, इसलिए 'हितों के टकराव' (Conflict of Interest) से बचने के लिए उन्होंने पद छोड़ना उचित समझा।
गुरुंग ने केवल इस्तीफा ही नहीं दिया, बल्कि मीडिया के एक वर्ग पर भी निशाना साधा। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ मीडियाकर्मियों के अपने 'पसंदीदा शेयरों' की जानकारी भी जल्द ही सार्वजनिक होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग 'राम राज्य' की बात करते हैं, उन्हें पहले त्याग करना सीखना होगा। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से अपील की कि यदि देश में बदलाव चाहिए, तो आत्म-शुद्धि अनिवार्य है।
नेपाल सरकार इन दिनों भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। हाल ही में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने श्रम मंत्री दीपक कुमार शाह को बर्खास्त किया था। दीपक शाह पर अपनी पत्नी को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड में बनाए रखने के लिए पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था। सुदन गुरुंग का इस्तीफा इसी कड़ी में सरकार की साख बचाने की एक और कोशिश मानी जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कतर की मध्यस्थता से ईरान ने एक नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। जानें ईरान की 7 प्रमुख शर्तें और परमाणु विवाद की पूरी सच्चाई।
इज़राइल में राजनीतिक फेरबदल की तस्वीर साफ। अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का बहुमत। बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई तय। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।