×

सोने और चांदी में तूफानी उछाल, ऑल-टाइम हाई पर कीमतें 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,155 रुपए पर पहुंच गई है, जो कि इससे पहले शुक्रवार को 1,21,525 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

By: Prafull tiwari

Oct 13, 20256:48 PM

view31

view0

सोने और चांदी में तूफानी उछाल, ऑल-टाइम हाई पर कीमतें 

नई दिल्ली । सोने और चांदी में सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।   आखिरी कारोबारी सत्र के मुकाबले सोने की कीमत में 2,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम में 10,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,155 रुपए पर पहुंच गई है, जो कि इससे पहले शुक्रवार को 1,21,525 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 24 कैरेट के सोने में 24 घंटों में 2,630 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,13,726 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,11,317 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 93,116 रुपए हो गया है, जो कि पहले 91,144 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी में भी बड़ी तेजी देखी गई। चांदी का दाम 10,825 रुपए बढ़कर 1,75,325 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,64,500 रुपए प्रति किलो था। हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.21 प्रतिशत बढ़कर 1,24,043 रुपए हो गई है। वहीं, चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4.39 प्रतिशत बढ़कर 1,52,900 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया है। कॉमैक्स पर सोने की कीमत 2.50 प्रतिशत बढ़कर 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.88 प्रतिशत बढ़कर 50.02 डॉलर प्रति औंस हो गई है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना आज 2,000 रुपए के गैप-अप के साथ 1,23,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर खुला था। इसकी वजह अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण निवेशकों की ओर से सुरक्षित संपत्ति माने जाने वाले सोने में निवेश बढ़ाना था।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा चुनिंदा चीनी उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि की घोषणा की है और चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की धमकी ने वैश्विक अनिश्चितता और जोखिम से बचने के ट्रेंड को बढ़ा दिया है। इस भू-राजनीतिक तनाव के साथ-साथ सुरक्षा चाहने वाले निवेशकों की निरंतर मांग के कारण सोने का आउटलुक बुलिश बना हुआ है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।

Loading...

Mar 10, 202611:31 AM

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट से सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Mar 10, 202610:36 AM