×

सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी फिर चमकी 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ। सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 1,05,100 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.12 प्रतिशत कम होकर 1,24,509 रुपए हो गई है।

By: Prafull tiwari

Sep 02, 20256:43 PM

view97

view0

सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी फिर चमकी 

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट के सोने की कीमत में कमी आई है और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 69 रुपए कम होकर 1,04,424 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,04,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 95,652 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 78,318 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। सोने के उलट चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। चांदी का कीमत 33 रुपए बढ़कर 1,22,833 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,22,800 रुपए प्रति किलो थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ। सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 1,05,100 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.12 प्रतिशत कम होकर 1,24,509 रुपए हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमैक्स पर सोना 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,555.82 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.00 प्रतिशत की मजबूती के साथ 41.51 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने में मामूली बढ़त देखी गई। एमसीएक्स पर सोना ने 1,05,340 रुपए के उच्च स्तर को छुआ, हालांकि, मुनाफावसूली के कारण यह 1,04,500 रुपए तक फिसल गया। इस सप्ताह के अमेरिकी आंकड़े जो बाजार को दिशा देंगे, जिनमें आईएसएम सर्विसेज, व्यापार संतुलन और गैर-कृषि वेतन शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर सोना कॉमेक्स पर 3510 डॉलर या एमसीएक्स पर 1,05,500 रुपए से ऊपर के स्तर को ब्रेक करता है तो आने वाले समय में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर संकट: पश्चिम एशिया युद्ध का असर, होटलों की सप्लाई रुकी

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।

Loading...

Mar 10, 202611:31 AM

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

शेयर बाजार समाचार: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट से सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Loading...

Mar 10, 202610:36 AM