×

स्वर्णिम अध्याय... 56 महीने में बन कर तैयार राम मंदिर

धार्मिक नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 1200 करोड़ की लागत से 56 महीनों में पूरा हो गया है। नागर शैली में निर्मित यह भव्य मंदिर 4.5 लाख क्यूबिक लाल पत्थरों से बना है। यह सदियों पुराने संघर्ष और आस्था का प्रतीक है। मंदिर की स्थापत्य कला अद्भुत है, जिसमें वैदिक परंपराओं का समावेश है।

By: Arvind Mishra

Oct 28, 202511:11 AM

view11

view0

स्वर्णिम अध्याय... 56 महीने में बन कर तैयार राम मंदिर

राम मंदिर का निर्माण 1200 करोड़ की लागत से 56 महीनों में पूरा हो गया है।

500 सालों का इंतजार खत्म

  • 25 को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वजारोहण
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने की घोषणा
  • मंदिर निर्माण में 1200 करोड़ की लागत
  • सदियों पुराने संघर्ष और आस्था का प्रतीक
  • मंदिर 4.5 लाख क्यूबिक लाल पत्थरों से बना

अयोध्या। स्टार समाचार वेब

धार्मिक नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 1200 करोड़ की लागत से 56 महीनों में पूरा हो गया है। नागर शैली में निर्मित यह भव्य मंदिर 4.5 लाख क्यूबिक लाल पत्थरों से बना है। यह सदियों पुराने संघर्ष और आस्था का प्रतीक है। मंदिर की स्थापत्य कला अद्भुत है, जिसमें वैदिक परंपराओं का समावेश है। इसका निर्माण भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। राम मंदिर तकनीक व स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। सदियों के संघर्ष, आस्था और इंतजार के बाद राम नगरी में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अब पूर्ण हो चुका है, यह भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। राम जन्मभूमि विवाद वर्षों तक अदालतों में चला। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के हक में फैसला आया और उसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।

अगले माह शिखर पर ध्वजारोहण

रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उससे संबंधित लगभग सभी निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। अब 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी पीएम मोदी ने ही पांच अगस्त 2020 को किया था। इसके बाद भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की थी। अब जब पूरी तरह से मंदिर बनकर तैयार हो गया है, तो मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी पीएम मोदी ही करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।

नागर शैली में पत्थरों से बना मंदिर

समूचा मंदिर पत्थरों का नागर शैली में बना है। इसका निर्माण अब पूरा हो चुका है। भूतल पर रामलला और प्रथम तल पर राम परिवार विराजित हैं। कलश और ध्वज दंड स्थापित हो चुके हैं। मंदिर के चारों ओर 800 मीटर आयताकार पत्थरों का परकोटा तैयार है। परकोटा 14 फीट चौड़ा है।

कलश और ध्वज दंड स्थापित

मंदिर के कोनों पर शिवलिंग, गणपति, सूर्य देव और मां भगवती विराजमान हैं।  दक्षिणी भुजा में हनुमान जी, उत्तरी भुजा में माता अन्नपूर्णा के मंदिर बने हैं। इन पर भी कलश और ध्वज दंड लग चुके हैं। इन मंदिरों में प्रतिमाओं की पूजा हो रही है। इनकी प्राण प्रतिष्ठा जून माह में हो गई थी। राम मंदिर के दक्षिणी और पश्चिमी कोने पर लक्ष्मण का मंदिर बनकर तैयार है। इसका नाम शेषावतार है।

तुलसीदास का भी मंदिर तैयार

सप्त मंडप यानी महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी और माता अहिल्या के भी मंदिर बन चुके हैं। तुलसी दास जी का भी मंदिर बनकर तैयार है। सभी प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। कुबेर टीला पर जटायू और अंगद टीला पर गिलहरी की स्थापना हो चुकी है।

सुविधा के साथ हो रहे दर्शन

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के अनुसार, इसके अलावा तीर्थ यात्रियों की सुविधा और उनको अधिक से अधिक सुगमता हो, इसके लिए जितनी भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं, उनका भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधिक से अधिक भक्तों की भीड़ दर्शन कर पा रही है, यह व्यवस्था के कारण संभव हो पा रहा है।

अब सिर्फ ये काम बाकी...

राम मंदिर परिसर में सड़क बनना बाकी है। कौन से संपर्क मार्ग होंगे, उसकी ड्राइंग, मंदिर की लैंड स्केपिंग यानी भूमि का सुंदरीकरण, हरियाली का निर्माण और सड़कों को बनाने का काम टाटा ग्रुप की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो तेज गति से कर रही है। भूमि का सुंदरीकरण और लैंडस्केपिंग जीवर नाम की संस्था तेज गति से कर रही है। राम मंदिर के पश्चिमी और दक्षिणी भाग में 10 एकड़ भूमि में पंचवटी का निर्माण किया जा रहा है।

तीन प्रमुख द्वार बन चुके

भक्तों के लिए शौचालय परिसर बन चुका है। कुछ ऐसे भवन हैं, जिनका सीधा संबंध श्रद्धालुओं से नहीं है, इसमें ट्रस्ट आॅफिस, अतिथि गृह, सभागार, बाउंड्रीवॉल और विभिन्न दिशाओं के गेट का निर्माण चल रहा है। तीन प्रमुख द्वार बन चुके हैं। चार गेट बनना बाकी है। इसमें अनेक तरह की कठिनाई आती है। 70 एकड़ के परिसर में निर्माण कार्य करना यह व्यवहार की बात है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM