×

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार में आज बढ़त रही। सेंसेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी उछाल दर्ज किया गया। आज आटो, मेटल और आईटी शेयर में ज्यादा तेजी रही। दरअसल, वैश्विक बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

By: Arvind Mishra

Nov 26, 202512:51 PM

view3

view0

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार में आज बढ़त रही।

  • सेंसेक्स 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंचा

  • निफ्टी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया

मुंबई। स्टार समाचार वेब

शेयर बाजार में आज बढ़त रही। सेंसेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी उछाल दर्ज किया गया। आज आटो, मेटल और आईटी शेयर में ज्यादा तेजी रही। दरअसल, वैश्विक बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया।

कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक प्रमुख लाभ में रहे। सुबह के कारोबार के दौरान भारती एयरटेल एकमात्र पिछड़ने वाली कंपनी रही।

एशियाई बाजारों में बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

घरेलू बाजार को मिला सहारा

आनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा-वैश्विक बाजार आज सुबह भारतीय इक्विटी के लिए मजबूत और सहायक पृष्ठभूमि पेश कर रहे हैं। अमेरिकी सूचकांकों ने रातोंरात मजबूत बढ़त दर्ज की, जबकि एशियाई बाजार अमेरिका के नवीनतम आर्थिक आंकड़ों - जिसमें सितंबर के खुदरा बिक्री और उत्पादक मूल्य डेटा शामिल हैं, के बाद हरे रंग में मजबूती से कारोबार कर रहे हैं। इससे मांग में नरमी और मुद्रास्फीति में कमी का संकेत मिलता है, जिससे दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत होती हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत की रेयर अर्थ चीन निर्भरता घटाने की तैयारी: ₹7000 करोड़ की REPM स्कीम को मंजूरी संभव

भारत की रेयर अर्थ चीन निर्भरता घटाने की तैयारी: ₹7000 करोड़ की REPM स्कीम को मंजूरी संभव

(मेटा विवरण) चीन की धमकियों के बीच, भारत ₹7000 करोड़ की रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) स्कीम लाने जा रहा है। जानिए कैसे यह योजना इलेक्ट्रिक वाहनों और रक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन सुरक्षित करेगी।

Loading...

Nov 26, 20253:50 PM

HDFC AMC शेयर प्राइस 50% गिरा: क्या है बोनस इश्यू, क्यों घट गया भाव?

HDFC AMC शेयर प्राइस 50% गिरा: क्या है बोनस इश्यू, क्यों घट गया भाव?

HDFC AMC के शेयरों में 50% की भारी गिरावट बोनस इश्यू के कारण आई है। जानें क्या होता है 'बोनस इश्यू', यह कैसे शेयर की कीमत को प्रभावित करता है, और निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है।

Loading...

Nov 26, 20253:40 PM

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार में आज बढ़त रही। सेंसेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी उछाल दर्ज किया गया। आज आटो, मेटल और आईटी शेयर में ज्यादा तेजी रही। दरअसल, वैश्विक बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

Loading...

Nov 26, 202512:51 PM

सोने में 1421 रुपए का आया उछाल... चांदी का भी 2000 बढ़ा भाव

सोने में 1421 रुपए का आया उछाल... चांदी का भी 2000 बढ़ा भाव

सोमवार को भारी गिरावट के बाद आज सोने में फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की भी रफ्तार तेज हो रही है। सुबह एमसीएक्स में सोने में 1421 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल है। वहीं एक किलो चांदी में 2000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Loading...

Nov 25, 202511:18 AM

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स फिसला, निफ्टी भी नीचे

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स फिसला, निफ्टी भी नीचे

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में गिरावट देखी गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी लुढ़कता हुआ नजर आया। इससे निवेशकों में निराशा देखी गई।

Loading...

Nov 25, 202510:55 AM