×

हरियाणा: रेलिंग से टकराई कार... दिल्ली जा रहे दो युवकों की मौत

हरियाणा के सोनीपत जिले में आज तड़के चार बजे एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक मुरथल में परांठे खाने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे।

By: Arvind Mishra

Mar 23, 202610:38 AM

view4

view0

हरियाणा: रेलिंग से टकराई कार... दिल्ली जा रहे दो युवकों की मौत

तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई

  • तीन युवक गंभीर रूप से घायल, दिल्ली में इलाज
  • सोनीपत में रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार

सोनीपत। स्टार समाचार वेब

हरियाणा के सोनीपत जिले में आज तड़के चार बजे एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक मुरथल में परांठे खाने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली से पांच युवक होंडा अमेज कार में सवार होकर मुरथल पहुंचे थे। देर रात परांठे खाने के बाद वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए हादसे का शिकार हो गई।

घायलों का दिल्ली में इलाज जारी

इस हादसे में 25 वर्षीय विशाल (पुत्र श्याम), निवासी नंद नगर, दिल्ली और 26 वर्षीय बिलाल (पुत्र अब्दुल), निवासी चांदबाग, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार उनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज होगा पीएम

घायलों को पहले पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें दिल्ली ले गए, जहां किसी निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खराब मौसम के कारण अभी तक दोनों के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच पाए हैं।

यह भी पढ़िए...

भोपाल: तालाब की बाउंड्री से टकराई कार पलटी... चालक की मौत

COMMENTS (0)

RELATED POST

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका, अमोनिया गैस का रिसाव

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका, अमोनिया गैस का रिसाव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (प्रयागराज) में सपा पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज ढहने से बड़ा हादसा हुआ। मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है और अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

Loading...

Mar 23, 20264:22 PM

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा बर्दाश्त नहीं': लोकसभा से पीएम मोदी का कड़ा संदेश

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा बर्दाश्त नहीं': लोकसभा से पीएम मोदी का कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ईरान-पश्चिम तनाव के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया है। जानें उन्होंने वैश्विक तेल आपूर्ति और शांति के लिए क्या कहा।

Loading...

Mar 23, 20263:09 PM

हरियाणा: रेलिंग से टकराई कार... दिल्ली जा रहे दो युवकों की मौत

हरियाणा: रेलिंग से टकराई कार... दिल्ली जा रहे दो युवकों की मौत

हरियाणा के सोनीपत जिले में आज तड़के चार बजे एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक मुरथल में परांठे खाने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे।

Loading...

Mar 23, 202610:38 AM

भारत: कोटे से अधिक सिलेंडर के लिए देनी होगी प्रयोजन की जानकारी

भारत: कोटे से अधिक सिलेंडर के लिए देनी होगी प्रयोजन की जानकारी

एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे।

Loading...

Mar 23, 202610:01 AM

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। जानें पेट्रोलियम, बिजली और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार का क्या है प्लान

Loading...

Mar 22, 20266:19 PM