मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास दरमियानी रात 1:00 बजे टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। जहां टवेरा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
भोपाल जिला न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले राहुल ठाकुर के परिजनों को ₹93.41 लाख की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। जानें क्या था पूरा मामला।
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के धनवंतरी नगर चौक पर दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से 5 किमी दूर सागर रोड पर आज सुबह- सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से टीकमगढ़ आ रही महाकाल बस सर्विस की यात्री बस गोंगावर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जालो क्षेत्र में यात्री बस पलटने से 15 लोगों की जान चली गई। जानें हादसे की वजह और राहत कार्य की ताजा स्थिति।
कर्नाटक के यादगीर जिले में एक कार और एक निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जहां कार सवार छह लोगों जिंदा जल गए। जबकि स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दो अन्य लोगों को बचा लिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव के पास टैंटरा-विजयपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजगढ़ के माचलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत और 15 घायल। शादी की रस्म 'बान' के दौरान हुआ हादसा।
बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेक कर लौट रही संगत की बस देर रात फतेहगढ़ साहिब के गांव भटेड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई।






















