मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवाचार, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और निवेश के नए अवसरों के माध्यम से शहरी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इंदौर में आयोजित सम्मेलन में 20 सौर ऊर्जा निवेशकों ने लिया भाग
छोटे शहरों के सर्वांगीण विकास और निवेश पर रहा मुख्य फोकस
6डी वीआर तकनीक से किए महाकाल की भस्म आरती के दर्शन
भोपाल-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवाचार, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और निवेश के नए अवसरों के माध्यम से शहरी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि भोपाल से इंदौर के बीच 1 लाख करोड़ रुपए का औद्योगिक रोडमैप तैयार किया जाएगा, जो भविष्य में देश का प्रमुख इकोनॉमिक हब बनेगा। राज्य की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दुनिया के प्रमुख देशों के लिए इंदौर व भोपाल से सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

मप्र आज धार्मिक पर्यटन का केंद्र
ग्रामीण और धार्मिक विकास का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास बहुमूल्य मकान तो थे, लेकिन स्वामित्व दस्तावेज न होने से वे लोन या व्यापार नहीं कर पाते थे। हमारी सरकार ने उन्हें नि:शुल्क रजिस्ट्री प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मप्र आज धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुका है और दुनिया की तमाम बड़ी होटल श्रृंखलाएं राज्य में दस्तक दे चुकी हैं।
सौर ऊर्जा में 1,564 करोड़ की परियोजना
कॉन्क्लेव की शुरुआत सोलर राउंड टेबल से हुई, जिसमें सौर ऊर्जा क्षेत्र के 20 से अधिक प्रमुख निवेशकों ने हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मंजीत सिंह ने बिरसिंहपुर जलाशय में प्रस्तावित 200 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर परियोजना तथा 50 मेगावाट और 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का प्रस्तुतीकरण दिया।
सस्ती बिजली उपलब्ध कराएंगे
लगभग 1,564 करोड़ की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना नगरीय निकायों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराएगी। बैटरी स्टोरेज से शाम के समय 2 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव होगी, जिससे ग्रिड पर निर्भरता और निकायों का बिजली खर्च कम होगा।
निकायों के लिए वित्तीय सशक्तीकरण
अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने नगरीय निकायों के वित्तीय सशक्तीकरण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नवाचारी मॉडल अपनाने पर बल दिया। बैठक में लगभग 200 नगरीय निकायों की बिजली आपूर्ति और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूल्ड म्युनिसिपल बॉन्ड की पहल पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मॉडल के जरिए कई निकायों की वित्तीय जरूरतों को एक साथ जोड़कर बाजार से संसाधन जुटाए जाएंगे, जिससे स्थानीय निकायों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

6-डी वीआर से महाकाल के दर्शन
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी एवं डिजिटल कियोस्क में विभागीय ई-बुक का अवलोकन किया, जिसमें नगरीय विकास एवं आवास विभाग की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था। गैलरी का मुख्य आकर्षण 6-डी वीआर (वर्चुअल रियलिटी) तकनीक रही, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के दिव्य दर्शन का अलौकिक अनुभव प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवाचार, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और निवेश के नए अवसरों के माध्यम से शहरी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्ण मृगों (काले हिरणों) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का यह अभियान अन्य राज्यों और जिलों में भी चलाया जाएगा।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह