भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के ग्रामीण इलाके ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रायपुरा में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक शादीशुदा जोड़े ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र सिलावट और उनकी 34 वर्षीय पत्नी मोनाबाई के रूप में हुई है।
सुरेंद्र सिलावट और मोनाबाई एक ही गांव के निवासी थे और वर्ष 2012 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सुरेंद्र इमारतों के निर्माण में सेंट्रिंग बांधने का ठेका लेते थे, वहीं उनकी पत्नी मोनाबाई स्व-सहायता समूह से जुड़ी थीं और खेती-किसानी के काम में भी मदद करती थीं। इस घटना के बाद दंपति के दो मासूम बच्चे—एक 11 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा—अकेले रह गए हैं।
घटना का खुलासा सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब एक पड़ोसी किसी काम से सुरेंद्र के घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा बंद मिलने पर जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांका, तो रसोई वाले कमरे में दंपति के शव फंदे से लटके नजर आए। घटना के वक्त दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे और उनके कमरे की कुंदी बाहर से लगाई गई थी। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और गांव के चौकीदार को दी।
सूचना मिलते ही ईंटखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ दिनों से दंपति के बीच घरेलू बातों को लेकर अनबन चल रही थी। रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह आत्मघाती कदम उठाने का अनुमान जताया जा रहा है।
मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक के भाई धन सिंह सिलावट ने गांव की एक महिला और उसके देवर पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि एक युवक सुरेंद्र को लगातार धमका रहा था और कुछ दिनों पहले सड़क पर भी उनका विवाद हुआ था। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने इन आरोपों को भी जांच में शामिल कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मर्ग जांच के बाद ही खुदकुशी के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह