रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगी 13 करोड़ की हाईटेक मशीन चल ही नहीं पा रही है। आए दिन बंद हो जाती है। मरीजों की जांच प्रभावित हो रही। इस बार फिर से एमआरआई मशीन ढ़ाई दिन बंद रही। सोमवार की दोपहर को मशीन सुधरी तक चालू हो पाई। ढ़ाई दिन मरीजों को प्राइवेट सेंटरों में जांच कराना पड़ा।
आपको बता दें कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों की सहूलियत और सस्ती दर पर जांच के लिए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के प्रयासों से 13 करोड़ की एमआरआई मशीन इंस्टाल हुई। इस एमआरआई को लगाने का उद्देश्य मरीजों को राहत पहुंचाना था। हालांकि एक साल बीत गए लेकिन मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। 13 करोड़ की मशीन बीच बीच में बंद हो जा रही है। 10 साल से पुरानी रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिम सेंटर की मशीन बिना रुके धड़ल्ले से दौड़ रही है लेकिन सुपर स्पेशलिटी की नई मशीन जोर पकड़ते ही ठप हो जाती है। कई बार बंद हो चुकी है। एक बार फिर से यह मशीन बंद हो गई। करीब ढ़ाई दिनों तक बंद रही। यह हाईटेक मशीन है। यह पूरी तरह से टम्प्रेचर मेंटीनेंस पर ही काम करती है। यदि इसका तापमान गिरा तो यह मशीन भी काम करना बंद कर देती है। यही इस मशीन की कमजोरी है। इसका फायदा यहां के स्टाफ उठाते हैं। मशीन कक्ष के एसी में गड़बड़ी कर देते हैं और पूरा सिस्टम ठप हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। एमआरआई का तापमान गड़बड़ होने से यह ढ़ाई दिनों तक बंद रही। सोमवार की दोपहर बाद ही जांच शुरू हो पाई। ऐसे में जो भी एमरजेंसी केस थे, उन्हें बाहर भेजा गया। ऐसा नहीं है कि बाहर भेजना मजबूरी थी। दरअसल यहां के कर्मचारियों और अधिकारियों का बाहर के सेंटरों से भी तालमेल बैठा हुआ है। कईयों का कमीशन फिक्स है। यही वजह है कि मरीजों को चिन्हित सेंटरों तक भेजा जाता है। आए दिन मशीन भी बंद होने और खराब होने के पीछे यही वजह सामने आ रही है।
डेढ़ महीने की मिलने लगी मरीजों को वेटिंग
13 करोड़ की मशीन मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए मिली थी। यहां स्टाफ भी पदस्थ किया गया लेकिन सब बेकार साबित हो रहा है। अब यहां मरीजों को जांच के लिए डेट मिलने लगी है। जो हालत कभी संजय गांधी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में सोनोग्राफी की थी। अब वही हालत एमआरआई सेंटर की हो गई है। एमआरआई सेंटर में वर्तमान समय में मरीजों को डेढ़ महीने तक की वेटिंग दी जा रही है। अब ऐसे में समझ ही सकते हैं कि जब मरीजों को इतनी लंबी वेटिंग मिलेगी तो वह भला सुपर स्पेशलिटी में एमआरआई क्यों कराएंगे। यह सीधा खेल कमीशनबाजी का है। सीधे तौर पर तो बाहर भेज नहीं सकते, इसलिए लंबी वेटिंग दी जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।