रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. केडी सिंह का एक वीडियो फिर वायरल हुआ है। इसमें वह युवती के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। यह वही वीडियो बताया जा रहा है जो कलेक्टर रीवा के पास पहुंचा था। इसी वीडियो को देखने के बाद ही कलेक्टर, एसपी ने रेड मारी थी। रेड के बाद भी डॉ. केडी सिंह पर कोई एक्शन नहीं हुआ। हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी। डॉक्टर पर कोई एक्शन नहीं हुआ तो अब उनका वीडियो वायरल हो गया है।
आपको बता दें कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्पेशलिस्ट के रूप में डॉ. केडी सिंह पदस्थ हैं। उनका निजी आयुष्मान अस्पताल संचालित है। इसी अस्पताल में कुछ दिन पहले कलेक्टर, एसपी ने टीम के साथ रेड मारी थी। इस रेड के पीछे वजह कलेक्टर के पास पहुंची एक अश्लील वीडियो थी। इसमें डॉ. केडी सिंह आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। अस्पताल का ही वीडियो हैं, इसकी पुष्टि करने टीम पहुंची थी।
वीडियो और अस्पताल के कक्ष में समानता पाई गई थी। इसी के बाद कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने एक्शन लिया था। संचालक को नोटिस जारी किया था। साथ ही अस्पताल का संचालन बंद करने के साथ ही मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश भी दिए थे। हालांकि यह आदेश सिर्फ कागजों में हुए। किसी तरह का आदेश पर अमल नहीं हुआ था। डॉ. केडी सिंह यथावत अस्पताल का संचालन करते रहे। उन पर एक्शन नहीं हुआ। एक्शन नहीं होने के कारण अब उनका अश्लील वीडियो ही वायरल कर दिया गया है। इस वीडियो ने फिर से हड़कंप मचा दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद निजी अस्पताल की विश्वसनीयता और डॉक्टरों की नीयत पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
कई और पार्ट में बनाई गई है वीडियो
सूत्रों की मानें तो अभी यह सिर्फ शुरूआत है। इसके कई पार्ट बनाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। डॉ केडी सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद अब रीवा के डॉक्टरों के चरित्र पर भी उंगलियां उठनी शुरू हो गई हंै। डॉ केडी सिंह पुराने और रीवा के पहले हार्ट स्पेशलिस्ट हैं। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। रीवा के डॉक्टर लगातार सुर्खियों में आ रहे हैं। लापरवाही के दाग तो लगे थे लेकिन अश्लीलता का यह पहला मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने आयुष्मान अस्पताल पर रेड मारी। तुरंत बंद करने का आदेश दिया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ था। डॉ केडी सिंह पहले की ही तरह निश्चिंत रूप से काम करते रहे। प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं बरती। बाद में कोर्ट से भी इन्हें राहत मिल गई। इसमें प्रशासन और जिला कलेक्टर, सीएमएचओ की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि ‘स्टार समाचार’ नहीं करता है।
आदेश में डॉ. केडी सिंह के अनैतिक और असामाजिक गतिविधि की बातें कही थी
कलेक्टर के पास पहले डॉ केडी सिंह का यह वीडियो पहुचां था। इस वीडियो की पुष्टि करने के लिए ही पूरी टीम के साथ कलेक्टर आयुष्मान अस्पताल पहुंचे थे। निरीक्षण, जांच के बाद सीएमएचओ के आदेश में स्पष्ट लिखा गया था कि डॉ केडी सिंह आयुष्मान चिकित्सालय में अनैतिक और असामाजिक गतिविधि करते पाए गए हैं। यह लाइन इसी वीडियो के आधार पर ही लिखी गई थी। अब इस लाइन के मायने वीडियो वायरल होने से साफ हो गए हैं। डॉ केडी सिंह अस्पताल में एक महिला के साथ संंबंध बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अश्लीलता की सारी हदें पार कर गए हैं लेकिन जिस हिसाब से वीडियो बनाया गया और फिर वायरल हुआ। इससे तो स्पष्ट है कि कोई डॉ केडी सिंह को बर्बाद करना चाह रहा है। इसके कारण ही लगातार उनकी वीडियो प्रशासन से लेकर मीडिया तक पहुंचाई जा रही है। इसके पहले भी एक वीडियो और आॅडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पत्नी डॉ केडी सिंह की बीच सड़क पर पिटाई करते नजर आई थी। वहीं आॅडियो में डॉ केडी सिंह किसी से अश्लील बातें कर रहे थे।
5 मिनट 2 सेकंड का है पूरा वीडियो
डॉ. केडी सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें डॉ केडी सिंह के साथ एक युवती दिख रही है। वह युवती के साथ अलग अलग तरीके से अंतरंग संबंध बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में वह एक स्पे्र से खुद पर और युवती पर छिड़काव करते दिखते हैं। वीडियो में जिस कमरे का उपयोग किया गया है। वह आयुष्मान अस्पताल का ही होना प्रतीत हो रहा है। कमरे में सोफा लगा हुआ है। इसी सोफा में वह अश्लीलता करते दिखते हैं। वायरल वीडियो पांच मिनट से भी लंबा है।
कोर्ट से उन्हें स्टे मिला हुआ है। जवाब फाइल करेंगे कोर्ट में, जब अंतिम फैसला आ जाएगा। उसके बाद ही आयुष्मान अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुधाकर पाण्डेय, प्रभारी सीएमएचओ, रीवा

भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह