मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के सोनवारी गांव में किसान की हत्या व परिवार के सदस्यों पर हमले की गुत्थी अब तक मैहर पुलिस सुलझा नहीं पाई है। इस अनसुलझी पहेली के बीच सोमवार को मृतक के परिवार के घर की पेटी खेत में लावारिश हालत में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस के सामने आए। उल्लेखनीय है कि 10-11 अक्टूबर की दरत्यानी रात सोनवारी गांव में खेत में बने मकान में अज्ञात आरोपी ने हमला कर रज्जन पटेल की हत्या कर दी थी। हमले में मृतक की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमलावर नकाबपोश थे और वे जेवरात समेत कई सामान लूट ले गए। वारदात के अगले दिन पुलिस ने एक पेटी बरामद की। वारदात के 16 दिन बाद सोनवारी गांव से मृतक के घर से तकरीबन डेढ किमी दूर और पैतृक आवास से दो सौ मीटर दूर खेत में पेटी लावारिश हालत में पड़ी मिली। यह जानकारी मिलने पर टीआई मैहर कोतवाली अभिषेक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खेत में लावारिश हालत में मिली पेटी में कपड़े मिले। कोई कीमती सामान नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर पेटी मिली है वहां पर रविवार तक कोई सामान नहीं था, संभवत: रविवार - सोमवार की दरम्यानी रात पेटी को खेत के पास फेंका गया। शुरुआती जांच के बाद प्रतीत हो रहा है कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए खेत में मृतक के परिवार की पेटी को खेत में फेंका गया।
बार-बार बदल रहे बयान
भले ही घर में सो रहे किसान की हत्या, परिजनों पर हमले और कीमती सामान ले जाने की घटना का खुलासा 16 दिन बाद भी न हो पाया हो, इसकी वजह मृतक के परिजनों के लगातार विरोधाभासी बयान बड़ी वजह बताई जा रही है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने घटना के बाद सबसे पहले जो बयान पुलिस और पब्लिक के बीच दिए वह अब तक प्रमाणित नहीं हो पाए हैं। सोमवार को खेत में लावारिश हालत में पेटी मिलने के बाद मृतक की पत्नी ने कहा कि पेटी में जेवर नहंीं थे, जबकि उसने जेवर चुराने व लूटने की बात कही थी। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि जिन जेवरों को चोरी या लूट करने की बात कही जा रही है वे गिरवी रखे हुए हैं। मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा लगातार विरोधाभासी बयान दिए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनवारी हत्याकांड में मृतक से जुड़े करीबी लोगों के शामिल होने की संभावना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।