भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।

फूट पड़ा आक्रोश
थाने पर उग्र प्रदर्शन, थाने में घुसने की कोशिश
भोपाल। स्टार समाचार वेब
बैरागढ़ (संतनगर) में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई अत्यंत क्रूर और जघन्य वारदात के बाद शनिवार को शहर का आक्रोश फूट पड़ा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भोपाल-सीहोर रोड पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपी मोबिन को फांसी दी जाए या उसे जनता के हवाले किया जाए।

शनिवार को बैरागढ़ थाने के बाहर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने थाने के गेट पर धक्का-मुक्की कर अंदर जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को गेट पर ही रोक लिया। आक्रोशित महिलाएं थाने के सामने धरने पर बैठ गईं, जिसके चलते भोपाल-सीहोर मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई।
इस दर्दनाक मामले से जुड़े अहम सुराग और सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आए हैं। फुटेज में आरोपी मोबिन बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है, जबकि कुछ देर बाद वह खंडहर की तरफ से अकेले लौटते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इस सनसनीखेज वारदात की पूरी क्रूरता और साजिश को उजागर कर रहा है।
गुरुवार (15 अक्टूबर) की रात से लापता 12 वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार (16 अक्टूबर) सुबह कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया था। मृतका की हालत बेहद डरावनी थी; उसके सामने के दो दांत टूटे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। इस खौफनाक मंजर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस के अनुसार, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Short Post-Mortem Report) में बच्ची के साथ यौन हिंसा (Sexual Assault) और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोबिन को हिरासत में ले लिया है, और सूत्रों के मुताबिक उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
रत्नेश तोमर, एसीपी
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह