राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस एक खंभे से जा भिड़ी। दरअसल,आरजीपीवी की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस में आरजीपीवी के 50 विद्यार्थी और कर्मचारी थे सवार
ड्राइवर बोला-बस के सामने अचानक एक व्यक्ति आया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस एक खंभे से जा भिड़ी। दरअसल,आरजीपीवी की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें दो विद्यार्थी और एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को पहुंचाया हमीदिया
हादसे के बाद घायलों को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आपरेशन थिएटर में ले जाया गया। वहीं, तीन विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 विद्यार्थी और कर्मचारी सवार थे।
पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। ड्राइवर ने बताया कि बस के सामने अचानक एक व्यक्तिआ गया था। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विवि प्रबंधन पहुंचा अस्पताल
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। विश्वविद्यालय की यूआईटी के डायरेक्टर विनय थापर ने बताया कि हादसे में छह विद्यार्थी और दो कर्मचारी घायल हुए हैं। प्रबंधन घायलों के उपचार और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह एक बार फिर सड़क पर आ गई है। कमलनाथ सरकार के गिरने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल खड़े करते हुए तीखा हमला बोला है।
राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस एक खंभे से जा भिड़ी। दरअसल,आरजीपीवी की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह स्टेट जीएसटी अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकानों पर छापे मारे। जबलपुर, सागर और भोपाल में स्थित उनके ठिकानों पर सुबह छह बजे से एक साथ कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें अधिकारी और उनके परिजनों के नाम पर भारी मात्रा में जमीन, मकान, फ्लैट, वाहन और बीमा पॉलिसियों का खुलासा हुआ है।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के अवकाश आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए 1 जुलाई 2026 से ईएचआरएमएस सिस्टम लागू किया गया था। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन करने और उसकी स्वीकृति प्राप्त करने की सुविधा देना था।
मोहन कैबिनेट की बैठक में आज 21 विषयों पर चर्चा हो रही है। बैठक में वन विभाग की कैम्पा निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार-मंथन किया जा रहा है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के तहत नवगठित जिलों निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के गठन के लिए नए पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव भी रखा गया है।
शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 16 श्रद्धालुओं की मौत के मामले को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने गंभीरता से लिया है। प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है।
भोपाल के पीर गेट पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ मारपीट और मुंह पर स्याही पोतने का मामला सामने आया। इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है विवाद।
भोपाल में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।
भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, चांदबड़ और बड़वई समेत प्रभावित इलाकों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह