भोपाल में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।

सोमवार को राजधानी भोपाल की सड़कें राजनीतिक सरगर्मी और पुलिसिया कार्रवाई का गवाह बनीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े।
प्रदर्शन की शुरुआत रेडक्रॉस अस्पताल के सामने से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहाँ से सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। हालांकि, जैसे ही भाजपा का दल शिवाजी नगर चौराहे पर पहुँचा, माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने रास्ते में मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन दोनों ही पक्षों के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर आमने-सामने आ गए।
शिवाजी नगर चौराहे पर स्थिति तब और अधिक संवेदनशील हो गई जब भाजपा के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँच गए। बैरिकेड के एक तरफ जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में फूल और लाठियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश व्यक्त करते हुए बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए।
इस विशाल प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ चेहरे शामिल रहे, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय और शहर अध्यक्ष रविंद्र यति प्रमुख थे। प्रदर्शन के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी खुद बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताते नज़र आए।
तनाव बढ़ता देख मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को अंततः वाटर कैनन (पानी की बौछार) का प्रयोग करना पड़ा।
पुलिसिया कार्रवाई और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी धक्का-मुक्की के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच एक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा। फिलहाल पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया है।
भोपाल में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।
भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, चांदबड़ और बड़वई समेत प्रभावित इलाकों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह