मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

गायत्री धाम में अनुलोम-विलोम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित ग्राम जामली के गायत्री धाम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने योग, आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक विचारों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी से सद्भावना और सत्कर्मों के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर का उल्लेख करते हुए कहा कि वास्तव में आज से ही दीपावली के महापर्व का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हम सभी के भीतर जो चेतना और ऊर्जा का दीप प्रज्ज्वलित किया है, वह पूरे जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करता रहे। उन्होंने प्रार्थना की कि जब तक हमारा शरीर सक्षम है, तब तक हमारे हाथों से केवल श्रेष्ठ और सत्कर्म ही संपन्न होते रहें, मन में सभी के प्रति सद्भावना बनी रहे और दुर्विचारों का पूर्णतः अंत हो।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जीवन के दार्शनिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा को पूरा करना, यह सब ईश्वर की कृपा और पूर्व निर्धारित समय चक्र का हिस्सा है। महाकाल बाबा, भगवान श्रीकृष्ण और माँ गायत्री के आशीर्वाद से हमें जो यह अमूल्य मानव जीवन मिला है, उसका अधिकतम सदुपयोग किया जाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने जीवन के हर पल का उपयोग अच्छे कार्यों, सेवा और सकारात्मक सोच के साथ समाज को बेहतर बनाने में करे।
भारतीय दर्शन की गहराई को समझाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध वैदिक वाक्य ‘यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे’ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिन सूक्ष्म तत्वों से हमारा शरीर निर्मित हुआ है, वही व्यापक स्वरूप संपूर्ण ब्रह्मांड में दृष्टिगोचर होता है। मानव जीवन में प्रकृति, वनस्पति, पंचतत्व और प्राणतत्व का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। पंचमहाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) के माध्यम से ही संपूर्ण सृष्टि और जीवन की संरचना को समझा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने शरीर से परे आत्मा की अनंत यात्रा के आध्यात्मिक महत्व को भी रेखांकित किया।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि परमात्मा की कृपा से मिले इस जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। सही दिशा में कदम बढ़ाते हुए जीवन में आध्यात्मिक चेतना, सद्भावना और सत्कर्मों को अपनाना ही सच्चा धर्म है। इन नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से ही हम सभी समाज और राष्ट्र के उत्थान एवं कल्याण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।
भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, चांदबड़ और बड़वई समेत प्रभावित इलाकों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह