भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, चांदबड़ और बड़वई समेत प्रभावित इलाकों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।

भोपाल शहर के करीब 40 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को नागरिकों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा ग्रीष्मकालीन व नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।
कटौती का असर रिहायशी कॉलोनियों के साथ-साथ व्यावसायिक परिसरों पर भी देखने को मिलेगा। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, बड़वई, जानकी रेसीडेंसी, चांदबड़ और शंकराचार्य नगर जैसे बड़े क्षेत्र इस मेंटेनेंस कार्य से प्रभावित रहेंगे।
अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य की जरूरत के हिसाब से बिजली कटौती का समय तय किया गया है:
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: कस्तूरबा नगर (ए और बी सेक्टर), शास्त्री नगर, कलियासोत कॉलोनी एवं इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, अल्टीमेट आर्केड, जानकी रेसीडेंसी, फॉर्च्यून स्टेट, पैलेस ऑर्चर्ड तथा आसपास के इलाकों में साढ़े पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक (सबसे लंबी कटौती): एलेक्सर गार्डन कॉलोनी, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट्स, बड़वई, नाइस स्पेस कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, आइनॉक्स कॉलोनी, कमल नगर, जैन कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, सिल्वर स्टेट, रीगल स्टेट और रॉयल होम्स जैसे क्षेत्रों में लगातार 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक: शंकराचार्य नगर, इंद्रा नगर, बहेटा गांव, बैरागढ़ स्थित एच वार्ड, जी वार्ड, एफ वार्ड, एमपीईबी कैंपस, आरोग्य केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में 2 घंटे का पावर कट रहेगा।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक: महामाई का बाग, चांदबड़, ग्राम गद्दा रोड और इससे सटे इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक: भैंसाखेड़ी, बैरागढ़ मंडी तथा आसपास के क्षेत्रों में 3 घंटे की कटौती की जाएगी।
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक: प्लेटिनम प्लाजा और इसके आसपास के व्यावसायिक तथा रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रभावित क्षेत्रों के निवासी पानी भरने, इनवर्टर चार्ज करने और अन्य विद्युत उपकरणों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूरा कर लें, ताकि पावर कट के दौरान दैनिक कामकाज प्रभावित न हो।
भोपाल में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।
भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। मंदाकिनी कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, चांदबड़ और बड़वई समेत प्रभावित इलाकों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के जामली (गायत्री धाम) में योगाभ्यास किया। उन्होंने भारतीय दर्शन, सद्भावना, सत्कर्म और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह