×

हांगकांग ओपन: सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 

लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को 15-21, 21-18, 21-10 से हराया। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे सेन को इस सीजन चोटों और खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है।

By: Prafull tiwari

Sep 11, 20258:04 PM

view34

view0

हांगकांग ओपन: सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 

हांगकांग । हांगकांग ओपन सुपर 500 में गुरुवार को भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। लक्ष्य सेन ने मार्च के बाद पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली।

लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को 15-21, 21-18, 21-10 से हराया। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे सेन को इस सीजन चोटों और खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है। उनके आखिरी श्रेष्ठ प्रदर्शन पर गौर करें तो वह ऑल इंग्लैंड सुपर 1000 और मकाऊ ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। क्वार्टर फाइनल में सेन का मुकाबला जापान के कोडाई नाराओका या हमवतन आयुष शेट्टी से होगा।

लक्ष्य के खिलाफ मैच में प्रणय ने शानदार शुरूआत की थी और पहला गेम आसानी से जीता था। दूसरे गेम में उनके पास बढ़त भी थी, लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा सेट जीत मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने गलतियां की जिसका फायदा लक्ष्य ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया।  

इसी बीच, पुरुष युगल स्टार सात्विक और चिराग की जोड़ी ने दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी थाईलैंड की चालोएम्पोन सुकफुन और ननथाकरन तीरात्साकुल की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहला गेम हारने के जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 18-21, 21-15, 21-11 से जीता। 

पहला गेम हारने के बाद सात्विक और चिराग की दूसरे गेम में आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच में वापसी की और गेम के मध्य तक नियंत्रण स्थापित करते हुए जीता। इसके बाद तीसरे गेम की उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की। गेम की शुरुआती फेज में ही 7-2 से दबदबा बनाया, जो अंत तक बरकरार रहा और 21-11 से जीत दर्ज करने में वे कामयाब रहे।  क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला T20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

Loading...

Feb 24, 20266:24 PM

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल। जानिए ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के ताजा पॉइंट्स टेबल और समीकरण।

Loading...

Feb 23, 20264:31 PM

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM