भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुभारंभ किया.
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज एक ऐतिहासिक खगोलीय और खेल उपलब्धि का गवाह बनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पुलिस लाइन स्टेडियम में 'राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026: नॉट आउट @100' का भव्य शुभारंभ किया। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में दिव्यांग खिलाड़ी लगातार 100 घंटे क्रिकेट खेलकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।

शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं पिच पर उतरकर बल्ला थामा और एक गेंद खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'विकलांग' की जगह 'दिव्यांग' शब्द देना केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि समाज की मानसिकता को बदलना था। यह महोत्सव इसी अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश अब दिव्यांग खेलों के एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहाँ खिलाड़ी अपनी सीमाओं को तोड़कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह आयोजन कई मायनों में अनूठा है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस महोत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के श्रवण के साथ हुई, जो सर्वसमावेशी विकास के संकल्प को दोहराता है। बता दे दुनिया में पहली बार दिव्यांग खिलाड़ी दिन-रात मिलाकर लगातार 100 घंटे मैदान पर रहेंगे। इस महाकुंभ में देशभर की 25 टीमों के 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मुकाबला मध्यप्रदेश और राजस्थान की 'ऑर्थो केटेगरी' टीमों के बीच खेला गया।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ी बेटी संगीता विश्नोई की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि साहस और आत्मविश्वास की जीवंत मिसाल हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन 26 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा, जहाँ खेल की गूंज बिना रुके सुनाई देगी। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी सहित कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस जरूर हुआ और इसे 40-40 ओवर का करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।
दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।